Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'तेरे नाम' का लुक आखिर किससे था प्रेरित, सलमान खान ने किया खुलासा

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:22 IST

नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन काफी चर्चा में है। इस नए सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगे। इस वजह से यह एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। मजेदार बातचीत के दौरान सलमान खान ने खुलासा करते हुए कपिल को बताया कि उनकी फिल्म 'तेरे नाम' का लुक असल में किससे प्रेरित था। 

बता दें कि सलमान खान का 'तेरे नाम' वाला लुक युवा लड़कों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। सलमान खान ने बताया कि उनका हेयरस्टाइल हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित था।सलमान खान ने बताया, "ये जो 'तेरे नाम' का लुक है, वो असल में डॉ. अब्दुल कलाम साहब से प्रेरित था। 

उस वक्त राहुल रॉय का भी ऐसा ही हेयरस्टाइल था। मुझे लगता था कि छोटे शहर के हीरो हमेशा लंबे बाल रखते हैं। पुराने जमाने के हीरो भी लंबे बाल रखते थे, मेरा यह लुक वहां से आया था।" एपिसोड के दौरान सलमान ने यह भी बताया कि आमिर खान की गौरी स्प्रैट के साथ नए रिश्ते की वजह क्या है।

शो के निर्माताओं ने हाल ही में एक छोटा वीडियो रिलीज किया है, जिसमें कपिल, सलमान से कहते हैं, ''आमिर भाई ने अभी-अभी अपनी गर्लफ्रेंड को फैंस से मिलवाया। वह रुकने वाले नहीं हैं, लेकिन आप तो अभी शुरू भी नहीं हुए।''इस पर हंसते हुए सलमान जवाब देते हैं, ''आमिर तो कुछ अलग ही हैं। 

वो परफेक्शनिस्ट हैं, जब तक शादी को भी परफेक्ट नहीं बना लेते...।'' इतना कहने पर ही सभी हंसने लगते हैं।वीडियो के आखिर में सलमान और कपिल एक साथ सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का हिट गाना 'ओ ओ जाने जाना' गाते हुए नजर आते हैं।'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' का पहला एपिसोड 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा।इस शो का नया एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होगा।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD