Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

Punjab and Haryana High Court, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Yoga Day, International Day of Yoga 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:16 IST

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ परिसर में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री शील नागू की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्यगण, तथा उच्च न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सभी ने विभिन्न योग आसनों व ध्यान अभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया। "योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्‍थ" की थीम पर आधारित योग दिवस को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुसार मनाया गया।

योग प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को योग के लाभों से अवगत कराया गया। योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है, जो न केवल शारीरिक विकास और मानसिक शांति में ही योगदान नहीं देता, बल्कि यह  रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में भी सहायक है। आज के समय में जब मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर अत्यधिक तनाव बढ़ रहा है, इस समय में योग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अपने भीतर, प्रकृति और पूरे विश्व के साथ एकत्व का अनुभव करने का मार्ग है।गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है और इस वर्ष भी पूरे देश में यह दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन में योग को शामिल करना और स्वास्थ्य के उद्देश्य से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखना है।

 

Tags: Punjab and Haryana High Court , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Yoga Day , International Day of Yoga 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD