Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

योग मेरे जीवन का अहम हिस्सा, बचपन से करता आ रहा हूं अभ्यास : करण ठक्कर

Karan Tacker, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Yoga Day, International Day of Yoga 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:15 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, आईएएनएस से बात करते हुए अभिनेता करण ठक्कर ने बताया कि वह बचपन से ही योग करते आ रहे हैं। योग हमारी संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा है। हमें इसे और अधिक गंभीरता से अपनाना चाहिए। करण ने कहा, ''योग मेरे जीवन का बड़ा हिस्सा है। 

मैं एक आर्य समाज स्कूल से हूं, जहां योग हमारे स्कूल के विषयों में से एक था। वहां हमें धर्म शिक्षा भी पढ़ाई जाती थी, इसलिए मैं बचपन से ही योग कर रहा हूं।'' उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार तो उनके रोजाना के व्यायाम का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "पिछले दो सालों में मैंने सांस लेने की क्रिया पर अधिक ध्यान दिया है। 

इसी कारण प्राणायाम और अनुलोम विलोम मेरे जीवन में अहम बन गए हैं।"अभिनेता ने आगे कहा, "जब मैं सुबह उठता हूं, तो मैं खुद को शांत और ध्यान केंद्रित करना पसंद करता हूं। अपने व्यस्त शेड्यूल में भी मैं योग के लिए जरूर समय निकालता हूं।"

आईएएनएस से बात करते हुए करण ने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा है। योग दिवस को हमें अधिक मनाना चाहिए। हमें योग की अहमियत को गहनता के साथ समझना चाहिए।करण ने कहा, "मेरे ख्याल से हम भारतीयों को योग को गंभीरता से अपनाना चाहिए। 

हर दिन योग के लिए समय निकालना चाहिए, तभी आप समझ पाएंगे कि सेहत के लिए योग कितना जरूरी होता है।"करण ठक्कर अपने नए शो 'स्पेशल ऑप्स 2' की तैयारी कर रहे हैं। इसमें रोमांच से भरी कहानी, दमदार किरदार और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

स्पेशल ऑप्स एक एक्शन और जासूसी वाली वेब सीरीज है, जो पहली बार 2020 में आई थी। इसे नीरज पांडे ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में एक्टर केके. मेनन हिम्मत सिंह के किरदार में हैं, जो रीसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में काम करते हैं। वह पांच एजेंट्स की एक टीम बनाते हैं ताकि एक ऐसे शख्स को पकड़ सकें, जो भारत में हुए आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड है।

 

Tags: Karan Tacker , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Yoga Day , International Day of Yoga 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD