Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

नायब सैनी ने अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना

कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anil Vij
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 18:14 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने आज दोपहर अम्बाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 

इससे पहले मुख्यमंत्री जी के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचने पर मंत्री अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज के अलावा चाचा रिटायर्ड विंग कमांडर एसडी विज, गौरव विज, शुभम विज व अन्य परिवार सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रेक्चर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

श्री विज को लगभग एक माह पहले पांव में चोट लग गई थी। चोट की परवाह किए बिना उन्होंने निरंतर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा चंडीगढ़ सचिवालय व अन्य स्थानों पर अपने विभाग की मीटिंगों में वह सक्रिय तौर पर हिस्सा लिया। पैर में अति पीढ़ा के बावजूद उन्होंने अम्बाला छावनी में बाढ़ प्रबंधों का लगातार सात घंटे तक जायजा भी लिया और जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। 

हालांकि इस दौरान उन्होंने पैर में दर्द को लेकर चिकित्सकों की सलाह पर दवाएं भी ली। मगर अति पीढ़ा के बाद उन्होंने शुक्रवार को पैर का एक्स-रे कराया, चिकित्सकों ने पांव के अंगूठे में फ्रेक्चर बताया और उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anil Vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD