Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'मालिक' का नया गाना 'दिल थाम के' रिलीज, हुमा कुरैशी ने 16 घंटे से ज्यादा की शूटिंग

Bollywood, Huma Qureshi, Huma Qureshi Maalik, Maalik Movie, Maalik Movie Release Dtae, Maalik Movie Cast, Maalik Movie Songs, Dil Thaam Ke, Dil Thaam Ke Song, Dil Thaam Ke Song Maalik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 15:10 IST

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' के निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'दिल थाम के' सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इसमें हुमा कुरैशी ने दमदार डांस किया है। गाना काफी जोशीला है। इसे सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है। 

वहीं इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। रश्मीत कौर और राणा मजूमदार ने इस गाने को गाया है। नए गाने के बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा, "मैं एक साथ कई फिल्मों और शूट्स में व्यस्त थी, लेकिन यह गाना तो जैसे मेरे लिए सोने पे सुहागा था। 

मुझे डांस करना बहुत पसंद है, और जब मुझसे इस गाने के बारे में बात की गई, तो मैंने तुरंत हां कह दिया। 'दिल थाम के' पर परफॉर्म करना मेरे लिए बहुत मजेदार अनुभव था, और इस गाने में लोग मुझे पूरी तरह से अलग, देसी और मस्ती भरे अंदाज में देखेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "शूट के आखिरी दिन मुझे सेट पर काफी देर तक रुकना पड़ा। मैंने 16 घंटे तक शूट किया। लेकिन गाना रिलीज होने पर मेरी पूरी मेहनत अब सफल रही। राजकुमार राव के साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव होता है। मैं चाहती हूं कि लोग यह गाना सुनें और अपनी प्रतिक्रिया दें।"

हुमा कुरैशी ने यह गाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, "'मालिक' के जश्न में मल्लिका हुमा का स्वागत कीजिए, दिल थाम के रहिए… आग लगने वाली है! गाना अब रिलीज हो चुका है। 11 जुलाई को सिर्फ सिनेमाघरों में 'मालिक' से मिलने आ जाना।"

इससे पहले, फिल्म के मेकर्स ने गाना 'नामुमकिन' रिलीज किया था, जिसमें राजकुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने को मिली थी। इसमें प्रोसेनजीत चटर्जी, मेधा शंकर, हुमा कुरैशी, अंशुमान पुष्कर और स्वानंद किरकिरे जैसे कई जाने-माने कलाकार हैं। फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। 'मालिक' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Huma Qureshi , Huma Qureshi Maalik , Maalik Movie , Maalik Movie Release Dtae , Maalik Movie Cast , Maalik Movie Songs , Dil Thaam Ke , Dil Thaam Ke Song , Dil Thaam Ke Song Maalik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD