Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सलमान खान के गानों पर फिदा हुईं कृति सेनन, बोलीं- 'क्या म्यूजिक है यार!'

Kriti Sanon, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 14:38 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन खुद 90 के दशक के गानों की फैन हैं। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मशहूर गाने 'जानम समझा करो' और 'प्यार दिलों का मेला है' पर झूमते हुए देखा गया। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी वैनिटी वैन में तैयार होती दिख रही हैं। 

मेकअप करवाते समय वह साल 1999 के हिट गाने 'जानम समझा करो' के बोल गुनगुना रही हैं। यह गाना सलमान खान और उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया था। इस वीडियो में कृति मजे से गाने का आनंद ले रही हैं और इसे गुनगुनाती भी दिख रही हैं। 

इस गाने को लेकर कृति सेनन कहती हैं, 'मुझे यह गाना बहुत पसंद है।' इसके आगे वह इस गाने के संगीत की तारीफ करते हुए वह कहती हैं, 'क्या म्यूजिक है यार!' इस गाने के बाद दूसरा गाना 'प्यार दिलों का मेला है' प्ले होता है, जो साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' का है। 

इस फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को सुनकर कृति मेकअप आर्टिस्ट से बात करते हुए कहती हैं, 'सारे गाने कमाल के हैं।' कृति ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मैं हमेशा 90 के दशक की बच्ची रहूंगी!!''

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृति सेनन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसमें उनके साथ सुपरस्टार धनुष हैं। 'तेरे इश्क में' को फिल्म 'रांझणा' की कहानी से जुड़ा एक नया हिस्सा माना जा रहा है। यह फिल्म अधूरी मोहब्बत, प्यार की तड़प और भावनात्मक संघर्ष जैसे विषयों पर आधारित है।

फिल्म को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और कलर येलो मिलकर पेश कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन आनन्द एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। वहीं भुषण कुमार और कृष्ण कुमार भी इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के निर्देशक आनन्द एल राय हैं, वहीं कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है।

यह फिल्म ए.आर. रहमान के संगीत से भरी होगी, और इसके गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज़ होगी।

 

Tags: Kriti Sanon , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD