Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राशि खन्ना ने इंडस्ट्री में पूरे किए 11 साल, बोलीं- ‘पिक्चर अभी बाकी है’

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Raashii Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 14:22 IST

बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली अभिनेत्री राशि खन्ना ने इंडस्ट्री में 11 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2013 में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘मद्रास कैफे’ से करियर की शुरुआत करने वाली राशि ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का आभार जताया और खास अंदाज में कहा कि पिक्चर अभी बाकी है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिज्ञासा के साथ करियर की शुरुआत की, नर्वस भी हुई और रुकी। 11 साल बाद भी कहानी जारी है। मुझे स्क्रीन पर बढ़ते देखने के लिए धन्यवाद। पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त।” 34 वर्षीय राशि खन्ना ने मुख्य रूप से तेलुगू और तमिल सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। 

हिंदी फिल्म ‘मद्रास कैफे’ में सहायक भूमिका के बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘ऊहालु गुसागुसलाडे’ से डेब्यू किया, जिसे समीक्षकों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने ‘बंगाल टाइगर’, ‘सुप्रीम’, ‘जय लव कुश’, ‘थोली प्रेमा’, ‘इमैक्का नोदिगल’, ‘वेंकी मामा’, ‘प्रति रोजु पांडगे’, ‘थिरुचित्रमबलम’, ‘सरदार’ और ‘अरणमनई 4’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। 

राशि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो राशि खन्ना को तमिल फिल्म 'अगथिया' में देखा गया था। यह एक हॉरर फिल्म थी। इसमें कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू और एक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक अहम किरदार में नजर आए।

फिल्म की कहानी एक हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें 120 साल पुरानी आत्माओं का वास है। फिल्म में पांडिचेरी की भी झलक देखने को मिली। फिल्म में कई विदेशी कलाकार भी थे। राशि इन दिनों 'तेलुसु काडा' फिल्म की तैयारी कर रही हैं, जो स्टाइलिस्ट नीरजा कोना के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। 

जो पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद के सहयोग से बनाई जा रही है। इसमें सिद्धू जोनालागड्डा, श्रीनिधि शेट्टी और विवा हर्षा लीड रोल में हैं। टीजी विश्व प्रसाद के प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्म रोमांस, दोस्ती, परिवार और आत्म-प्रेम की कहानी को पेश करती है। यह फिल्म 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Raashii Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD