Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन में मॉडल करियर सेंटर और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr Dhani Ram Shandil
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 13:55 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के जटोली में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मॉडल करियर सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं को रोजगार से जुड़ी आधुनिक, समसामयिक और महत्त्वपूर्ण जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। 

इस केंद्र में करियर परामर्श, स्किल मैपिंग, साक्षात्कार की तैयारियां तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार की जानकारी समय पर उपलब्ध होगी। यह प्रदेश सरकार की युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2.27 करोड़ रुपये की लागत से आबकारी एवं कराधान विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का भी लोकार्पण किया। विभाग की दो शाखाओं के पुनर्गठन के बाद इस भवन में कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कार्यालय और आमजन के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम सोलन द्वारा 44.99 लाख रुपये की लागत से निर्मित एनिमल बर्थ कन्ट्रोल (एबीसी) संेटर का भी उद्घाटन किया। यह सेंटर वैज्ञानिक तरीके से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस केंद्र में आधुनिक ऑप्रेशन थियेटर और पशु चिकित्सा से सम्बंधित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 

मुख्यमंत्री ने 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘सोलन वाटिका पार्क’ का भी लोकार्पण किया। यह पार्क शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और स्थानीय लोगों व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन स्थान सिद्ध होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्जुन का पौधा भी रोपित किया। 

मुख्यमंत्री ने सोलन क्षेत्र के लोगों को उन विकासात्मक परियोजनाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से उनका जीवन और अधिक सुविधानजक होगा।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने क्षेत्र के लिए विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन क्षेत्र के विकास को तीव्र गति प्राप्त हुई है।

विधायक राम कुमार चौधरी, बावा हरदीप सिंह और सुरेश कुमार, बघाट कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अरूण शर्मा, जोगिन्द्रा सेंट्रल कॉप्रेटिव बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सोलन नगर निगम की महापौर उषा शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी और शिव कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr Dhani Ram Shandil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD