Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उमर अब्दुल्ला के बयान पर आप नेता नील गर्ग ने कहा

सिंधु नदी का पानी पंजाब को भी मिलना चाहिए

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 12:25 IST

सिंधु नदी के पानी पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान कि हम पंजाब को इसका पानी नहीं देंगे, पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने सवाल उठाया और अब्दुल्ला पर पानी के मसले का जानबूझकर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। नील गर्ग ने कहा कि नदियों के पानी पर फैसला करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। 

इसलिए उमर अब्दुल्ला इस मसले पर एकतरफा फैसला नहीं ले सकतें। उन्होंने कहा कि पंजाब को पानी की जरूरत है इसलिए सिंधु नदी का पानी पर पंजाब को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से युद्ध के दौरान भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता रद्द करने का फैसला किया था तो अब भारत सरकार को ही बचे हुए पानी का उचित बंटवारा करना चाहिए और पंजाब को उसका बनता हक देना चाहिए।

नील गर्ग ने कहा कि पंजाब जम्मू-कश्मीर की तरह ही सरहदी राज्य है। जब भी जंग होती है, तो यह रणभूमि बनता है। वहीं जब देश को अनाज की जरूरत होती है तो अन्नदाता बन जाता है। अब जब पानी बचा है तो उसपर निश्चित तौर पर पंजाब का हक बनता है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब को पानी की सख्त जरूरत है। हमारे ज्यादातर इलाके डार्क जोन में चले गए हैं। देश के अन्न भंडार को भरने के चक्कर में हम अपने ही पानी से वंचित हो गए हैं। आज जब सिंधु जल संधि रद्द हो गई है, तो इस पानी पर पहला हक हमारा बनता है क्योंकि इस पानी से न सिर्फ हमारी बंजर जमीन को राहत मिलेगी, बल्कि हमारी खेती भी समृद्ध होगी। 

किसान समृद्ध होगा, फिर देश समृद्ध होगा। हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सिंधु समझौता रद्द होने के बाद कहा था पंजाब को भी पाकिस्तान जाने से रोके गए पानी में से एक हिस्सा मिलना चाहिए। इसलिए भारत सरकार को इसपर विचार करना चाहिए।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD