Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चंडीगढ़ मंडल पंजाब और हरियाणा के प्रतिष्ठित स्मारकों पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करेगा

Archaeological Survey of India, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 22:54 IST

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), चंडीगढ़ मंडल, संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में 21 जून, 2025 को पंजाब और हरियाणा के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) का आयोजन करेगा। कार्यक्रम शनिवार को सुबह 6:00 बजे से 7:45 बजे तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण से होगी, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों के लिए योग सत्र आयोजित किया जाएगा। योग दिवस का आयोजन स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण के रूप में योग को प्रोत्साहन देने की वैश्विक विषयवस्तु के अनुरूप है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में नामित किया था। तब से दुनिया भर में लाखों लोग योग अभ्यास के लिए एकजुट होकर हर वर्ष इस दिन को मनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने सफलतापूर्वक 10 साल पूरे कर लिए हैं। वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 

शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को प्रोत्साहन देने वाले योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देकर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वास्तव में वैश्विक और समावेशी रूप से मनाया जाएगाएएसआई इस ऐतिहासिक वर्ष की स्मृति में पांच विरासत स्मारकों पर योग सत्र का आयोजन करेगा। इसमें से चार स्थान पंजाब में और एक हरियाणा में होगा। ये सभी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 समारोहों के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा चयनित 100 प्रतिष्ठित स्थलों में से हैं।

स्थान और कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

1.बठिंडा किला, बठिंडा, पंजाब

मुख्य अतिथि: श्री अमरजीत मेहता, अध्यक्ष, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन

सहयोग: आर्ट ऑफ लिविंग, बठिंडा चैप्टर

नोडल अधिकारी: डॉ. अर्किता प्रधान, उप अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई, चंडीगढ़ मंडल

2.शमशेर खान का मकबरा, बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब

मुख्य अतिथि: श्री अमंशेर सिंह (शेरी कलसी), एम.एल.ए., बटाला

सहयोग: दृष्टि कल्याण संगठन और भारतीय योग संस्थान

नोडल अधिकारी: श्री एम.सी. शर्मा, सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता, एएसआई

3.महाराजा रणजीत सिंह किला, फिल्लौर, जिला जालंधर, पंजाब

मुख्य अतिथि: श्री परमजीत सिंह, पीपीएस, एसएसपी, पंजाब पुलिस

सहयोग: पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर किला

नोडल अधिकारी: श्रीमती ममता पांगटे, उप अधीक्षण पुरातत्व रसायन विज्ञान, एएसआई, चंडीगढ़

4. जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक, अमृतसर, पंजाब

मुख्य अतिथि: डॉ. अजय गुप्ता, विधायक

सहयोग: ब्रह्माकुमारी संगठन

नोडल अधिकारी: श्रीमती कामेई अथोइलू काबुई, अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई, चंडीगढ़ मंडल

5.जर्जर किला (पृथ्वीराज चौहान का किला), हांसी, जिला हिसार, हरियाणा

मुख्य अतिथि: श्री विनोद भयाना, विधायक, हांसी और श्री प्रवीण ऐलावादी, अध्यक्ष, नगर समिति, हांसी

नोडल अधिकारी: श्री अनुराग लोहचब, वरिष्ठ संरक्षण सहायक, एएसआई

एएसआई स्थानीय नागरिकों, छात्रों, सरकारी अधिकारियों, संगठनों के सदस्यों और आम जनता को इन ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। यह पहल योग के शाश्वत ज्ञान को दुनिया के साथ साझा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ स्वास्थ्य को जोड़ती है।

 

Tags: Archaeological Survey of India , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD