Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आई सामने, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्टर

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Son of Sardaar, Son of Sardaar 2, Son of Sardaar 2 Release Date
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 17:24 IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी सुपहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट का ऐलान किया, जिसका आधिकारिक नाम 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' रखा गया है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। 

उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा, 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' अब 25 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों में। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग 'सरदार इज बैक' और 'सन ऑफ सरदार 2' लिखा। कॉमेडी फिल्म 'द रिटर्न ऑफ द सरदार' 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

बता दें कि यह फिल्म 2012 की हिट 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। इसमें अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर भी खास भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा।

हाल ही में मृणाल ठाकुर ने भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह हाथ में एक क्लैपबोर्ड पकड़ती नजर आई, जिसमें 'सन ऑफ सरदार 2' लिखा था। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सीन 49, शॉट 5, टेक वन, एक्शन!''साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। 

उस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का किरदार निभाया था। सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में लौटेंगे। वहीं, इसमें पहले विजय राज के लिए लिखा गया किरदार अब संजय मिश्रा निभाते दिखेंगे। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी यह नई फिल्म करीब 12 साल बाद आ रही है। 

'सन ऑफ सरदार 2' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' से होगी। मैडॉक फिल्म्स की 'परम सुंदरी' 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है, जो उत्तर और दक्षिण भारत से है।फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Son of Sardaar , Son of Sardaar 2 , Son of Sardaar 2 Release Date

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD