Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'जब तू साजन' में माधवन और फातिमा की जोड़ी ने लूटा दिल, 'आप जैसा कोई' में लगाया रोमांटिक तड़का

R Madhavan, Ranganathan Madhavan, Fatima Sana Shaikh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Jab Tu Sajan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 15:50 IST

आर. माधवन और फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म 'आप जैसा कोई' का पहला गाना 'जब तू साजन' रिलीज हो चुका है। यह गाना प्यार और रोमांस की कहानी को बहुत ही खूबसूरती से पेश करता है। इस गाने को मोहित चौहान ने गाया है, वहीं संगीत रोचक कोहली ने तैयार किया है और इसके बोल गुरुजीत सैनी ने लिखे हैं।'जब तू साजन' एक रोमांटिक सॉन्ग है, जो प्यार के शांत और प्यारे पलों की याद दिलाता है। 

यह गाना एक तरह से भागती-दौड़ती जिंदगी में थोड़ा आराम और शांति लाता है। इस गाने में बताया गया है कि प्यार पाने का मतलब सिर्फ बड़े-बड़े वादे नहीं, बल्कि दिल से जुड़ना और एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी वाला रिश्ता रखना होता है।माधवन ने इस गाने के बारे में कहा, ''यह गाना मुझे बहुत पसंद है और मैं काफी समय से इसके लिए उत्साहित था। गाने के बोल सीधे दिल और आत्मा को छू जाते हैं। 

मैंने कई यादगार गाने देखे और सुने हैं और 'जब तू साजन' अब उनमें से एक बन गया है। मोहित चौहान की आवाज में एक कशिश है, जो गाने के खत्म होने के बाद भी दिल में रहती है। उनकी आवाज में जो भावना है, वह बहुत खास और जादुई है। यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह प्यार को बड़ी ही खूबसूरती से पेश करता है। रोचक, मोहित और नेटफ्लिक्स को इस खूबसूरत गाने के लिए धन्यवाद।''

फातिमा ने कहा, ''जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, तो मुझे तुरंत ही इस गाने से जुड़ाव महसूस हुआ। यह एक ऐसा गाना है, जो दिल में धीरे-धीरे बस जाता है। गाने के संगीत में भी उतनी ही भावनाएं हैं, जितनी कि फिल्म के किरदारों में हैं।''फिल्म में आर. माधवन 'श्रीरेणु' का किरदार निभा रहे हैं, जो एक शांत स्वभाव के संस्कृत के शिक्षक हैं। फातिमा सना शेख 'मधु' नाम की लड़की के किरदार में हैं, जो एक जिंदादिल फ्रेंच भाषा की टीचर हैं। 

दोनों एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं, लेकिन कहानी में दोनों के बीच प्यार कैसे पनपता है, यही फिल्म का खास हिस्सा है।यह फिल्म सिर्फ रोमांस की नहीं, बल्कि परिवार, अपनेपन और बराबरी वाले रिश्ते की भी कहानी है।यह फिल्म धर्माटिक एंटरटेनमेंट की तरफ से करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमन मिश्रा ने मिलकर बनाई है।फिल्म 'आप जैसा कोई' 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: R Madhavan , Ranganathan Madhavan , Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Jab Tu Sajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD