Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल, अपराधियों और माफिया का बोलबाला : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 15:43 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार पर बुधवार को हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और आम जनता भय के साए में जीने को मजबूर है। सुरजेवाला ने हरियाणा की छवि को लेकर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आज राज्य एक ऐसे क्षेत्र के रूप में जाना जा रहा है, जहां अपराध, माफिया राज, गुंडागर्दी, गैंगस्टरों का बोलबाला, लचर पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता ने आम लोगों के जीवन को खौफ से भर दिया है। 

ऐसे में सरकार को तत्काल प्रभाव से कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है।एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संगठित अपराध और अराजकता का केंद्र बन गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरियाणा की जनता को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्राथमिकता नहीं है?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बीजेपी का काम, अपराधी सरेआम! हरियाणा में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई दिन गुजरता हो, जब कोई बड़ी आपराधिक घटना नहीं घटती। आज हरियाणा की छवि एक ऐसे राज्य की बन गई है, जहां अपराध, माफिया राज, गुंडे, बदमाश, गैंगस्टर्स, लचर पुलिस व्यवस्था, प्रशासनिक उदासीनता और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण आम लोगों का जीवन अब खौफ के साए में है।"

उन्होंने लिखा कि हरियाणा की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। दिनदहाड़े हत्या, सरेआम रंगदारी, धमकी के साथ भाजपा के शासन में माफिया राज कर रहे हैं। गैंगस्टरों के हाथों में हरियाणा की सुरक्षा आज खतरे में है, यहां तक की जेल आज गैंगस्टर के ऑफिस बन गए हैं। हरियाणा में अपराध हाईटेक हो गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर गुर्गे अपराध को अंजाम दे रहे हैं, सोशल मीडिया के जरिए खौफ फैलाने की साजिश, फिरौती और वसूली सैनी सरकार में सबसे बड़ा धंधा बन गया है।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD