Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हुमा कुरैशी मदुरै की यात्रा पर निकलीं, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

Huma Qureshi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 15:34 IST

अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों मदुरै की यात्रा पर निकलीं हैं, जहां उन्होंने अपने आप को शहर की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक संस्कृति में सराबोर पाया।  अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी मदुरै यात्रा के दौरान शहर के प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन किए और दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफेद रंग की साड़ी पहने कई फोटो और वीडियो शेयर किए।

पहली तस्वीर में, अभिनेत्री एक खूबसूरत सफेद साड़ी पहने हुए सीढ़ियों पर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में केले के पत्ते पर परोसा गया पारंपरिक मदुरै भोजन दिखाया गया है, जो इस क्षेत्र के समृद्ध स्वाद को दर्शाता है। उन्होंने मंदिर में दर्शन के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया, साथ ही स्थानीय लोगों की तस्वीरें भी शेयर की, जो शहर में उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव की एक संपूर्ण झलक पेश करती हैं।

इस बीच, हुमा ने हाल ही में एना डी आर्मस अभिनीत एक्शन थ्रिलर "बैलेरिना" की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करके सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय महिला प्रधान एक्शन कहानियों का है। काम के लिहाज से, हुमा कुरैशी राजकुमार राव के साथ "मालिक" में दिखाई देने वाली हैं और प्रशंसित राजनीतिक ड्रामा "महारानी" के चौथे सीजन की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें सोहम शाह,अमित सियाल, कनी कुश्रुति और इनामुल्हक शामिल हैं।

इसके अलावा, हुमा "जॉली एलएलबी" के तीसरे पार्ट में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी होंगे। 'महारानी' वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2021 में सोनी लिव पर आया था। इस सीरीज में अभिनेत्री एक साधारण और अनपढ़ गृहिणी के किरदार में नजर आती हैं, जिसे अचानक से राजनीति में कदम रखना पड़ता है। वह अपने पति भीमा के चोटिल होने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री बनती हैं। सीरीज में हुमा के पति का किरदार अभिनेता सोहम शाह ने निभाया है। सीरीज का दूसरा सीजन जुलाई 2022 में आया, वहीं तीसरा सीजन 2024 में आया था।

 

Tags: Huma Qureshi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD