Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रवि कुमार अय्यर ने एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ में प्रेरणादायक सत्र में भारतीयों के वैश्विक योगदान पर प्रकाश डाला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 22:25 IST

"20वीं और 21वीं सदी में भारतवासियों और प्रवासी भारतीयों के विश्व में योगदान" विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन संस्थान में किया गया। इस सत्र को प्रतिष्ठित लेखक और समाजसेवी श्री रवि कुमार अय्यर ने संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने साक्ष्य-आधारित जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत ने मानवता, सभ्यताओं और समाज के विकास में किस प्रकार से महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने ऐसे कई योगदानों को रेखांकित किया जो अभी तक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं कर सके हैं। उन्होंने NITTTR चंडीगढ़ के छात्रों और संकाय सदस्यों को प्रेरित किया कि वे अपने भीतर राष्ट्र के गौरव को पुनः प्राप्त करने की ज्वाला जलाएं।श्री अय्यर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पांच I - इनोवेशन (नवाचार), इंस्टीट्यूशन्स (संस्थान), इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा), इंडिविजुअल्स (व्यक्ति) और इंस्पिरेशन (प्रेरणा) - ही भारत को और भी महान एवं सशक्त बनाएंगे। 

उन्होंने भारत के विज्ञान, रक्षा, अंतरिक्ष अनुसंधान, फार्मा, जैव-प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और UPI व उद्यमिता के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर भी प्रकाश डाला।संस्थान के निदेशक प्रो. बी. आर. गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीयों की शक्ति पर विश्वास जताया और कहा कि आने वाले समय में भारत वैश्विक मंच पर बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है। इस अवसर पर संकाय सदस्य, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं सहित कई अन्य सहभागी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: NITTTR Chandigarh , Indians and Overseas Indians , Ravi Kumar Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD