Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

'वॉर 2' में ऋतिक रोशन आम इंसान भी लगेंगे और सुपरहीरो भी दिखाई देंगे- स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, War 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 16:08 IST

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'वॉर 2' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके लुक को तैयार करने वाली स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने बताया कि इस बार उन्होंने जानबूझकर ऋतिक के लुक को थोड़ा अलग तरीके से तैयार किया है। 

उनका लुक ऐसा रखा गया है जो एकदम असली भी लगे और किसी सुपरहीरो जैसा भी महसूस हो। 'वॉर 2' की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने बताया कि इस फिल्म में ऋतिक के किरदार को खास अंदाज में स्टाइल किया गया है, उससे उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी पहले से भी ज्यादा दमदार और असरदार लगेगी। 

अनाइता ने कहा, "मैंने ऋतिक के साथ कई सालों से काम किया है। 'धूम 2', 'बैंग बैंग', अनगिनत इवेंट्स और ऐड में भी, हर बार कुछ नया करने का मौका मिला, लेकिन जब 'वॉर 2' फिल्म आई, तो मैंने जानबूझकर ऋतिक के लुक और स्टाइल में बड़ा बदलाव लाने का सोचा, ताकि उनका अंदाज पहले से बिल्कुल अलग और खास लगे।"

अनाइता ने आगे कहा, "हमने ऋतिक के पुराने लुक से हटकर इस बार उन्हें ज्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश लुक दिया है। ये लुक ऐसा है जो रियल भी लगे और थोड़ा सुपरहीरो जैसा भी। उनके लुक में सिर्फ आत्मविश्वास नहीं, बल्कि एक सहजता भी है।" 

उन्होंने कहा कि 'वॉर 2' के किरदार में गहराई है और यह सब ध्यान में रखकर ऋतिक का कबीर के लुक और स्टाइल डिजाइन किया गया है। अनाइता ने कहा, ''इस बार कबीर का नया रूप देखने को मिलेगा। किरदार की कई परतें हैं, जज्बाती तौर पर ही नहीं बल्कि दिखने में भी ऐसा प्रतीत होता है। 

उनके कपड़े हल्के और पतले फैब्रिक से बने हैं। कुछ सीन्स में उनके लुक को थोड़ा रफ-सा भी रखा गया है, ताकि वह और असली लगे। स्टाइलिस्ट ने कहा कि 'वॉर' में जो चीजें लोगों को बहुत पसंद आई थीं, उन्हीं को आधार बनाकर उन्होंने आगे काम को जारी रखा है। 

उन्होंने आगे कहा, 'वॉर 2' के कबीर को खास बनाने में तीन चीजों का सबसे बड़ा योगदान है, लुक, अंदाज और शांत व्यवहार, इन तीनों का मेल ही कबीर को खास बनाता है। 'वॉर 2' को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। 

इस फिल्म में ऋतिक रोशन का मुकाबला सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से देखने को मिलेगा। कियारा आडवाणी फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं। 'वॉर 2' फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , War 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD