Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुझे एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी दो, सारे बदमाश एक दिन में प्रदेश छोडक़र भाग जाएंगे : चौ. अभय सिंह चौटाला

प्रदेश में कानून व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पानी व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 13:27 IST

मंगलवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था, सीईटी पेपर, एचएयू में छात्रों की बर्बरतापूर्वक पिटाई और एचपीएससी में हो रही धांधली जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़े दावे के साथ कहा कि उन्होंने बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार दिया। 

लेकिन सच्चाई यह है कि 100 में से 80 पोस्ट पर बाहरी लोगों को भर्ती किया। सीईटी पेपर देने के लिए सरल पोर्टल बना रखा है जिसे जानबूझ कर ठप्प रखा गया जिसके कारण लाखों बच्चे आवेदन करने से वंचित हो गए। सीईटी के लिए आवेदन करने के लिए 15 दिनों का समय और बढ़ाया जाए।

प्रेस वार्ता में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और संगठन सचिव उमेद लोहान समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

चाहे एचपीएससी हो या एचएसएससी हो दोनो ही भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं और भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। बीजेपी सरकार ने अगर किसी वर्ग की सबसे ज्यादा अनदेखी की है तो वह युवा और किसान वर्ग है। दुनिया में हर यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप दी जाती है। 

लेकिन एचएयू (हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) के अंदर जिन बच्चों को महीने का 10 हजार रुपए स्कॉलरशिप का मिलता था उनकी स्कॉलरशिप बंद कर दी गई। एचएयू का वीसी अनपढ़ है, नकली डिग्री ली है। एचएयू के वीसी को लेकर हमारे विधायक अर्जुन चौटाला ने विधानसभा में जांच करने की मांग रखी थी। 

लेकिन बजाय जांच करने के मुख्यमंत्री ने उसकी पीठ थपथपाई। एचएयू एशिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है।   बच्चों ने जब वीसी के समक्ष स्कॉलरशिप बंद न करने की मांग रखी तो बात सुनने की बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया। सिक्योरिटी ने तो ल_ चलाए ही साथ में पढ़ाने वाले प्रोफेसर ने भी ल_ चलाए। 

जिन बच्चों को चोटें लगी उनकी एमएलआर कटनी चाहिए, साथ ही वाइस चांसलर समेत, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और प्रोफेसर को तुरंत नौकरी से बर्खास्त किया जाए। जो गरीब घरों के बच्चे यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पढ़ते थे उनसे फीस भरने को कहा गया और कहा कि सरकार द्वारा स्कॉलरशिप आने के बाद पैसा उनके खाते में डालेंगे। 

अगर उनके पास पैसे ही होते तो सरकार से मदद ही क्यों लेते। कानून व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पानी व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है। गांव में मुश्किल से चार घंटे बिजली मिलती है। कानून व्यवस्था का तो पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है। हैरानी होती है जब मुख्यमंत्री यह कहता है कि हम एक भी गैंगस्टर को सर उठाने नहीं देंगे। 

मुख्यमंत्री के अपने हलके नारायणगढ़ में हमारे कार्यकर्ता को मार दिया। यमुनानगर में 55 में से 45 जोन ऐसे है जहां कोई भी ठेका नहीं लेना चाहता। गैंगस्टर सरे आम कहते है कि जिसने भी ऑक्शन में हिस्सा लिया उसको गोलियों से भून देगे। ऐसे हालातों में कोई नई इंडस्ट्री हरियाणा में नहीं आ सकती। 

रोहतक पीजीआई में कर्मचारी 16 दिनों से हड़ताल पर हंै। बीजेपी सरकार जो आश्वासन देती है उन्हें पूरा नहीं किया जाता। ऐसे में पीजीआई में कैसे सफाई होगी और कैसे इलाज होगा। रोहतक पीजीआई में भी ऐसा ही वाइस चांसलर लगा रखा है जो किसी की बात नहीं सुनता। 

यहां तक कि अनिल विज ने स्वयं कहा की यह वीसी सही नहीं है। हमारी सरकार से मांग है कि प्रदेश में डर का माहौल बंद हो, अगर इसमें सुधार नहीं किया तो फिर इनेलो अपने कार्यकर्ता के साथ लोगों के बीच में जाएंगे। हमारा प्रदेश चौधरी देवी लाल का बनाया हुआ प्रदेश है हम इस तरह इसको बर्बाद नहीं होने देंगे। 

उच्चतर शिक्षा विभाग में 1 लाख 30 हजार सीटे खाली है, यह सारा सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। हर विभाग में सरकार का पूरा दखल है। सरकार ने ऐसे लोगों को विभागों में बिठा रखा है जो काम नहीं करने देते।मुझे एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी देकर देखो, सारे के सारे बदमाश एक दिन में प्रदेश छोडक़र भाग जाएंगे। 

हमारा भी राज था, चाहे कितना भी बड़ा अपराधी था हमारी सरकार ने उसको जेल में डाला। उन्होंने कहा कि थोड़े दिनों में पत्रकार को भी खबर छापने पर गैंगस्टरों का फोन आएगा। प्रदेश की बुरी हालत डमी चीफ मिनिस्टर की वजह से। छोटी से छोटी बात को लेकर बाहरी लोगों से परमिशन लेनी पड़ती है। 

पंजाब और हरियाणा में मुख्यमंत्री डमी है। पंजाब में केजरीवाल का दबदबा है, भगवंत मान डमी है। लोगो को यह सोचना पड़ेगा कि अगर ऐसे डमी आदमी को प्रदेश की बागडोर सौंपेगे तो उसका खामियाजा उन्हें ही उठाना पड़ेगा। इनेलो पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए वेद मुंडे कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल हुए। 

इन्हें एसी सेल का संयोजक नियुक्त किया। साथ ही एडवोकेट अशोक भोरिया, रामफल बहमनी, मनोहरलाल, रामदिया रंगा, अजमेर सिंह, कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश सचिव शोभाचंद ढांडा, प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसविंद्र सिंह संधु के भाई राज सिंह संधु ने इनेलो का दामन थामा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD