Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह

Sports News, Hockey, Antwerp, Manpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एंटवर्प , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 16:41 IST

भारत के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉकी प्रो लीग 2024/25 मैच के लिए मैदान पर उतरे। इस मुकाबले के साथ ही मनप्रीत 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ मनप्रीत सिंह ने उन दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया, जिन्होंने वर्ल्ड स्टेज पर अपनी अटूट निरंतरता और दिल से खेल दिखाया है। सर्वाधिक इंटरनेशनल हॉकी मैच खेलने वाले भारतीयों में 33 वर्षीय मिडफील्डर से आगे सिर्फ दिलीप टिर्की (412 मैच) हैं।

इस उपलब्धि पर मनप्रीत ने कहा, "मुझे अभी भी याद है कि अपने डेब्यू मैच में मुझे कैसा महसूस हुआ था। 400 मुकाबलों के बाद यहां खड़े होना, मेरी कल्पना से परे है। यह उपलब्धि हर उस कोच के साथ साझा की गई, जिसने मुझे आगे बढ़ाया। हर उस साथी खिलाड़ी के साथ, जिसने मेरा साथ दिया। हर उस फैन के साथ, जिसने मुझ पर तब विश्वास किया, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मैं अभी भी सीख रहा हूं, अभी भी बढ़ रहा हूं। मैं आज भी उसी जोश के साथ खेलता हूं, जैसा कि 19 साल की उम्र में खेला करता था।"

साल 2011 में 19 साल की उम्र में अपने डेब्यू से लेकर भारतीय मिडफील्ड की धड़कन बनने तक, मनप्रीत का करियर भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान को दर्शाता है। मनप्रीत सिंह ने चार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब (2013, 2018, 2023, 2024), दो एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक (2014, 2023) जीते हैं। मनप्रीत दो ओलंपिक कांस्य पदक (2020, 2024), दो राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक (2014, 2022), 2014-15 और 2016-17 एफआईएच विश्व लीग में पोडियम फिनिश और 2018 में हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

मैदान पर निरंतरता के साथ-साथ मैदान के बाहर भी मनप्रीत ने अपनी पहचान बनाई। मनप्रीत को साल 2018 में 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2021 में उन्हें 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इसके अलावा साल 2019 में 'हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर' और 2014, 2021 में 'मिडफील्डर ऑफ द ईयर' के लिए 'हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार' से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Tags: Sports News , Hockey , Antwerp , Manpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD