Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग पूरी, सोनम बाजवा बोलीं- 'सबसे मुश्किल लेकिन खास रहा अनुभव'

Sonam Bajwa, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Harshvardhan Rane, Ek Deewane Ki Deewaniyat, Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 14, 2025, 17:28 IST

एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म उनके लिए अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही है। सोनम ने फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह अपने को-स्टार हर्षवर्धन राणे के साथ सेट पर नजर आ रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने डायरेक्टर मिलाप जावेरी के साथ कुछ बीटीएस पलों को भी शेयर किया।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यकीन नहीं हो रहा कि मैं यह लिख रही हूं कि 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग पूरी हो गई है। यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही, लेकिन इसका अनुभव बहुत ही खास रहा।"अपने पोस्ट में सोनम ने आगे कहा, "मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जो इस सफर का हिस्सा रहे। आप सभी के बिना यह मुमकिन नहीं था।"

बता दें कि सोनम से पहले हर्षवर्धन राणे ने चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग पूरी करने का जश्न मनाया था। उन्होंने टीम के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की थी।हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खास पल की झलक दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी टीम के साथ नजर आए। वीडियो में आतिशबाजी, हार्ट शेप गुब्बारे और गोल्डन कलर का बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर लिखा था- 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग पूरी हुई।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ''रैपअप 'एक दीवाने की दीवानियत'... इस फिल्म पर काम करने वाले सभी दीवानों और दीवानियों का धन्यवाद। यह सब आपके बिना संभव नहीं था। यकीन नहीं हो रहा।''बता दें कि पहले फिल्म का नाम सिर्फ 'दीवानियत' था, बाद में इसका नाम बदलकर 'एक दीवाने की दीवानियत' रख दिया गया है। 

इसके पीछे मेकर्स ने कारण बताया कि पुराना टाइटल फिल्म की कहानी और उसके नए अंदाज से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी पहले वाली कंपनी विकिर फिल्म्स से हटकर एक नई कंपनी प्ले डीएमएफ के हाथों में आई, जिसकी अगुवाई अंशुल गर्ग ने की।यह फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है और राघव शर्मा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Sonam Bajwa , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Harshvardhan Rane , Ek Deewane Ki Deewaniyat , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD