Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एस. डी. एम. का स्टेनो 24 लाख रुपए नकदी सहित काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Raikot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायकोट , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 14, 2025, 12:50 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत एस. डी. एम. दफ्तर, ज़िला रायकोट, लुधियाना में तैनात स्टेनो जतिन्दर सिंह को 24,06,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी गाँव सुखाना, तहसील रायकोट, ज़िला लुधियाना के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि एस. डी. एम. रायकोट और उसका स्टेनो जतिन्दर सिंह, निवासी गाँव नूरपुरा, तहसील जगराओं, आम लोगों के सरकारी काम करने के बदले लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।उन्होंने आगे बताया कि इस जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मुलजिम स्टेनो जतिन्दर सिंह से पूछताछ की और उसके दफ़्तर की तलाशी के दौरान एक अलमारी में से 24 लाख 6 हज़ार रुपए की नकदी बरामद हुई। 

मुलजिम इस नकदी का ब्यौरा बताने में असफल रहा और विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसको गिरफ़्तार कर लिया।प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में केस दर्ज किया गया है और इस केस की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Raikot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD