Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेरे लिए अपनी बेटी को बड़े होते देखना सबसे खूबसूरत सिनेमा है : अली फजल

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ali Fazal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 14:37 IST

एक्टर अली फजल अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने सबसे खास सिनेमाई पलों को लेकर खुलासा किया और कहा कि उनके लिए सबसे खूबसूरत सिनेमा अपनी बेटी को बड़े होते हुए देखना है।

इंटरव्यू के दौरान आईएएनएस ने जब अली से सवाल पूछा, "जिज्ञासा और अवलोकन, क्या आप इन्हें किसी कलाकार की असली पूंजी मानते हैं?" इस सवाल का जवाब देते हुए अली फजल ने कहा, "हां, मैं ऐसा मानता हूं। मैं हाल ही में पिता बना हूं और मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत 'सिनेमा' अपनी 10 महीने की बेटी को बड़ा होते देखना है। 

इसमें वही दो बातें हैं, जो कलाकार के लिए जरूरी होती हैं, जिज्ञासा और अवलोकन। एक छोटे बच्चे में जो मासूमियत और अनजानापन होता है, वही उसे खास बनाता है। उसमें हर पल कुछ नया होता है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं और अपनी मासूमियत खोते जाते हैं, हम खुद और कला से दूर होने लगते हैं। 

एक कलाकार की असली लड़ाई यही है, वह अपनी मासूमियत को बनाए रखे।" फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' के लिए अली फजल पहली बार डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ काम कर रहे हैं। इस पर जब उनसे पूछा गया कि अनुराग बसु की कौन सी फिल्म उनकी पसंदीदा है, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "मेरे लिए 'जग्गा जासूस', उसके सीन अलग थे। 

भले ही फिल्म बहुत बड़ी हिट नहीं हुई, लेकिन मुझे पता है कि वह क्या करना चाहते थे। इसके अलावा, 'बर्फी' मेरे लिए एक दिल से निकली हुई कहानी है, एकदम फ्रेश और हटके।" फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में अली फजल के अलावा अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और नीना गुप्ता भी अहम किरदार में हैं। 

यह फिल्म शहरों की तेजतर्रार जिंदगी से जुड़ी कुछ लोगों की कहानी है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने बनाया है। 'मेट्रो... इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ali Fazal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD