Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अविका गोर ने मिलिंद चंदवानी से की सगाई, शेयर की ‘रोका’ की तस्वीरें

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Avika Gor, Milind Chandwani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 14:24 IST

टीवी शो ‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री अविका गोर अपने खास दोस्त मिलिंद चंदवानी से सगाई कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को झलक दिखाई। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में विस्तार से बताया कि यह सब कैसे हुआ। 

उन्होंने लिखा, “उसने पूछा, मैं मुस्कुराई, मैं रोई और अपने जीवन का सबसे खूबसूरत और आसान जवाब यानी 'हां' जोर से कहा।” अविका ने बताया कि वह फिल्मी मिजाज वाली लड़की हैं। उन्होंने आगे लिखा, “मैं पूरी तरह से फिल्मी हूं, बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मोशन, आंखों में ढेरों सपने, काजल लगाना और सब कुछ। 

मुझे ये सब चीजें पसंद हैं। वहीं, वह तर्कशील, शांत और हर परिस्थिति में फिट होने वाले इंसान हैं।” उन्होंने आगे बताया, “मैं ड्रामा करती हूं। वह इसे मैनेज करते हैं और इन सब चीजों के बावजूद हम बस… फिट हो गए। इसलिए जब उन्होंने पूछा, तो मेरे अंदर की नायिका जाग गई और मेरे अंदर का प्रेम बाहर दिखने लगा। 

जवाब देने के दौरान मेरी आंखों में आंसू और दिमाग में एक साथ कई चीजें चल रही थीं, क्योंकि सच्चा प्यार हमेशा नहीं मिलता, लेकिन यह मेरा सच्चा प्रेम है, जो मुझे मिला।”अविका गोर ने इंस्टाग्राम पर सगाई के फंक्शन की दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में गुलाबी रंग की प्रिंटेड साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने हल्के मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा। 

वहीं, उनके पार्टनर मिलिंद भी नीले रंग के कुर्ते-पायजामे में नजर आए। दूसरी फोटो में दोनों खूबसूरत समय बिताते नजर आए। पोस्ट पर कमेंट करते हुए मिलिंद ने लिखा, "प्लॉट ट्विस्ट: असली बैकग्राउंड म्यूजिक मेरी धड़कनों की 200 बीपीएम थी। तुमने 'हां' कहा और अचानक हर फिल्मी लाइन समझ में आने लगी। तू ड्रामा है, मैं निर्देशन कर रहा हूं, आओ बेस्ट पिक्चर बनाएं।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Avika Gor , Milind Chandwani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD