Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अबू धाबी में विक्रम मिस्री हुए बीएपीएस हिंदू मंदिर की भव्यता और संदेश से भावविभोर

Vikram Misri, BAPS Hindu Mandir, United Arab Emirates, UAE, Abu Dhabi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 14:00 IST

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने आधिकारिक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे के क्रम में अबू धाबी स्थित भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन ने उनका पारंपरिक रूप से गर्मजोशी भरा स्वागत किया। 

यह यात्रा भारत-यूएई के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है। विदेश सचिव के साथ खाड़ी मामलों के संयुक्त सचिव असीम राजा महाजन, यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

मंदिर प्रमुख पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामी ने 'हार्मनी वॉल' पर पवित्र माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मंदिर में प्रस्तुत किए गए ऑडियो-विजुअल अनुभव 'द फेयरी टेल' ने विक्रम मिस्री को गहराई से प्रभावित किया। यह प्रस्तुति शाश्वत मूल्यों, सद्भाव, सम्मान और एकता को जीवंत रूप से दर्शाती है। 

उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के शब्दों को दोहराते हुए कहा, "मंदिर की यह कथा वास्तव में एक परी कथा जैसी है।" अपने दौरे में मिस्री ने मंदिर की भव्य वास्तुकला, आध्यात्मिक सौंदर्य और प्रतीकों से सुसज्जित 'हार्मनी डोम' का अवलोकन किया, जिसे ब्रह्मविहारी स्वामी ने 'ईश्वर और मानवता के बीच सामंजस्य' का प्रतीक बताया। 

'टॉलरेंस ट्रीज़' के दर्शन करते हुए उन्होंने यूएई की बहुलतावादी सोच की सराहना की। गर्भगृह में प्रवेश कर विदेश सचिव ने सात वेदियों पर श्रद्धा के साथ प्रार्थना की और मंदिर के प्रेरणास्रोत परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उन्होंने मंदिर को 'वैश्विक एकता और सांस्कृतिक समझ का शाश्वत प्रतीक' बताया। इस आध्यात्मिक अनुभव से भावुक हुए मिस्री ने कहा, ''आज मुझे हजारों आशीर्वाद प्राप्त हुए हैं। यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि आस्था, विचारों और मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। 

यह मंदिर मानवता को जोड़ने वाला अद्वितीय स्मारक है, जिसे हर भारतीय को अवश्य देखना चाहिए।"उन्होंने मंदिर की स्थापत्य कुशलता, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और इसके सार्वभौमिक मूल्यों की विशेष प्रशंसा की और इसे 'अंतरधार्मिक सौहार्द व सांस्कृतिक संवाद का वैश्विक प्रतीक' बताया।

मंदिर यात्रा के अंत में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान के बीच मित्रता और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही, इस मंदिर के निर्माण में महामहिम के सहयोग के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्मारक 'दिलों, राष्ट्रों और सभ्यताओं को जोड़ने वाला सेतु' है।

 

Tags: Vikram Misri , BAPS Hindu Mandir , United Arab Emirates , UAE , Abu Dhabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD