Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमन अरोड़ा ने स्वीकारा सुनील जाखड़ का चैलेंज

बोले: “दिन, तारीख और जगह तय करो, मैं तैयार हूं

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Lal Chand Kataruchak, Neel Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 13:01 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के राजनीति में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की वकालत करने वाले हालिया बयान का स्वागत किया है। जाखड़ ने सुझाव दिया था कि सभी राजनीतिक नेताओं को डोप टेस्ट से गुजरना चाहिए और अपनी संपत्ति का खुलासा करना चाहिए, जिसकी शुरुआत पार्टी अध्यक्षों से होनी चाहिए।

इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की स्थापना राजनीति में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से की थी। मैं आभारी हूं कि अब अन्य पार्टियां भी उनके दृष्टिकोण को अपना रही हैं।" अमन अरोड़ा के साथ मंत्री लालचंद कटारूचक और आप प्रवक्ता नील गर्ग भी मौजूद थे।

अरोड़ा ने जाखड़ की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा, "पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी के राज्य अध्यक्ष के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उदाहरण पेश करूं। मैं इस पहल का स्वागत करता हूं और अपनी संपत्ति का विवरण, जो पहले से ही उपलब्ध है, का खुलासा करने और जाखड़ द्वारा तय समय और स्थान पर डोप टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हूं।" 

उन्होंने कहा कि हम इस प्रक्रिया को मीडिया और चिकित्सा पेशेवरों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से करना चाहिए। जाखड़ से इस पहल का दायरा बढ़ाते हुए अरोड़ा ने कहा, "इसे पंजाब तक ही सीमित क्यों रखा जाए? ईमानदार नेतृत्व की जरूरत तो पूरे देश में है। 

मैं सुनील जाखड़ से अनुरोध करता हूं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी इस बारे में बात करें। मैं भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस बारे में विचार-विमर्श करूंगा ताकि यह पारदर्शिता का विचार पूरे देश में फैल सके।" 

अरोड़ा ने राजनीति में जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया और जाखड़ से अपने बयानों से पीछे न हटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आपने कुछ अच्छा शुरू किया है और मैं इसके लिए आपकी सराहना करता हूं। आइए इसे चुनौती को पूरा कर पूरे देश के लिए एक राजनीतिक मिसाल पेश करें। देश को ईमानदार नेताओं की जरूरत है।"

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lal Chand Kataruchak , Neel Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD