Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनुराग बसु से जुड़ी गलतफहमियों को फातिमा सना शेख ने किया दूर, कहा- 'वह प्लानिंग के साथ करते हैं शूट'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 18:46 IST

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने फिल्म निर्देशक अनुराग बसु के बारे में कुछ गलतफहमियों को दूर किया। फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' के जरिए फातिमा और अनुराग बसु दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'लूडो' में काम किया था। आईएएनएस से बात करते हुए फातिमा सना शेख ने अनुराग बसु के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि अनुराग बसु की फिल्म के सेट पर दिन कैसे बीतता है और वहां का माहौल कैसा होता है।

फातिमा ने कहा, "मुझे अनुराग बसु के साथ काम करना बहुत पसंद है। लोगों को एक गलतफहमी है। वह बहुत ही व्यवस्थित इंसान हैं। जब आप उनके सेट पर होते हैं, तो पूरा दिन आराम से बीत जाता है। कभी भी ओवरटाइम शूटिंग नहीं होती। वह बहुत तेजी से काम करते हैं। वह एक दिन में आसानी से 4-5 बड़े सीन शूट कर लेते हैं, जो कि आम तौर पर बहुत मुश्किल होता है, खासकर बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों के लिए यह कठिन होता है।"

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने आगे बताया कि अनुराग बसु बहुत ही मेहनती और समझदार निर्देशक हैं। उन्होंने कहा, "काम में भले ही समय लगे, लेकिन अनुराग बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या शूट करना है। वह समय बर्बाद नहीं करते। उन्हें पहले से ही सब पता होता है।"कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने एआईबी के एक पॉडकास्ट में कहा था कि अनुराग बसु अपनी फिल्मों में बिना स्क्रिप्ट के काम करते हैं। 

उन्होंने यह बात अपने अनुभव के आधार पर कही थी, जब वह 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्मों में अनुराग के साथ काम कर रहे थे।इस गलतफहमी को दूर करते हुए फातिमा ने कहा कि अनुराग बसु स्क्रिप्ट के साथ काम करते हैं और बहुत ही प्लानिंग के साथ शूटिंग करते हैं।जब फातिमा से पूछा गया कि क्या अनुराग बसु पूरी तैयारी के साथ सेट पर आते हैं, तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, "वह पूरी तैयारी के साथ सेट पर आते हैं। 

वह खुद सीन की ब्लॉकिंग यानी कैमरा और एक्टर्स की मूवमेंट तय करते हैं और खुद एक्टिंग करके सीन समझाते हैं। लोग ये सब नहीं देख पाते, लेकिन वह हर चीज पहले से तय और तैयार रखते हैं। जब एक्टर सेट पर आता है तो वह बस अपने डायलॉग याद करता है, सीन करता है और उस पल में डूब जाता है। इसके लिए जरूरी होता है कि बाकी सब कुछ पहले से परफेक्ट हो, जैसे लाइटिंग, कैमरा सेटअप, सीन की प्लानिंग वगैरह। अनुराग बसु ये सब पहले से 100 प्रतिशत तैयार रखते हैं।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "ये मुमकिन ही नहीं है कि कोई डायरेक्टर बिना जाने कि उसे क्या बनाना है, या बिना स्क्रिप्ट के फिल्म बना ले। 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्में बनाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसी फिल्में जो एक अलग ही दुनिया दिखाती हैं, उन्हें बनाने के लिए डायरेक्टर के पास पूरी प्लानिंग होनी चाहिए।"'मेट्रो... इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Anurag Basu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD