Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'पंचायत 4' का ट्रेलर रिलीज, 'फुलेरा' गांव में चुनाव शुरू, मंजू देवी और क्रांति देवी में से किसकी होगी जीत?

Web Series, OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Panchayat, Panchayat Season 4, Prime Video, Amazon Prime Video
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 17:31 IST

पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पहले यह सीजन 2 जुलाई को आने वाला था, लेकिन अब यह 24 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। ट्रेलर में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच फुलेरा गांव में चल रही मजेदार सियासी जंग की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि मंजू देवी और क्रांति देवी अपनी-अपनी जीत के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। दोनों तरफ से मजेदार नारे, वादे और हल्की-फुल्की नोकझोंक हंसी-मजाक का माहौल दे रही हैं।

सीरीज में मंजू देवी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता ने इस पर कहा, “मंजू देवी का रोल निभाना मेरे लिए बहुत खास रहा है। वह एक ऐसा किरदार है, जिसे दर्शक बहुत प्यार करते हैं। पहले वह एक दुविधा में रहने वाली प्रधान थीं, लेकिन अब वह फुलेरा के मामलों में आत्मविश्वास से बोलती हैं। सीजन 4 में नए ट्विस्ट और मजेदार कहानी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी।”

‘सचिव जी’ फेम जितेंद्र कुमार ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया, “पंचायत सच्ची और मजेदार कहानी कहने का शानदार उदाहरण है, जो हर उम्र और जगह के लोगों को पसंद है। इस सीजन में फुलेरा का नया रंग, हंसी और ड्रामा देखने को मिलेगा। ट्रेलर इसकी एक छोटी सी झलक है और मुझे यकीन है कि दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे।”

सीरीज के लेखक चंदन कुमार ने बताया, “पंचायत की कहानी को लिखना एक खूबसूरत अनुभव रहा है। हर सीजन में कहानी को नया और रोचक बनाना हमारा लक्ष्य रहता है, जो फुलेरा की भावनाओं के साथ जुड़ा रहे और हर बार कुछ नया दर्शकों को मिलता रहे। सीजन 4 में नए किरदार और कहानी की गहराई इसे और खास बनाएगी।”‘पंचायत’ सीजन 4 का निर्माण ‘द वायरल फीवर’ ने किया है। 

इसकी कहानी दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय ने निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है।‘पंचायत’ में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा मुख्य भूमिकाओं में हैं।यह सीजन 24 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

 

Tags: Web Series , OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Panchayat , Panchayat Season 4 , Prime Video , Amazon Prime Video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD