Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एचपीजीसीएल के चेयरमैन ने की चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट के विस्तार की समीक्षा

विस्तार परियोजना टिकाऊ और कुशल ऊर्जा समाधान की दिशा में है निर्णायक कदम: कौशल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 18:41 IST

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के चेयरमैन श्री संजीव कौशल ने आज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यमुनानगर में चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट (डीसीआरटीपीपी) में 1800 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल विस्तार इकाई की प्रगति का आकलन किया गया। 

ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) आधार पर बीएचईएल को दी गई 7,272.07 करोड़ रुपये की इस परियोजना ने जमीनी स्तर पर कई महत्वपूर्ण पड़ाव पूरे कर लिए हैं। बैठक के दौरान बताया गया कि नई इकाई को मौजूदा 2300 मेगावाट इकाइयों से अलग करने वाली महत्वपूर्ण कर्टेन वाल का सिविल कार्य जून 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि ढांचागत कार्य 15 जुलाई, 2025 तक पूरा होना है। 

बॉयलर लाइट-अप अगस्त 2028 होना है, जिससे मार्च 2029 में इकाई की वाणिज्यिक शुरुआत होगी।परियोजना की पर्यावरण से जुड़ी प्रतिबद्धताओं का उल्लेख करते हुए एचपीजीसीएल के चेयरमैन श्री संजीव कौशल ने कहा कि निगम द्वारा संयंत्र स्थल के पास 110 हेक्टेयर हरित पट्टी का विकास किया गया रहा है। 

इसके अलावा  क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ाने के लिए इतने ही और क्षेत्र में पौधारोपण की योजना है। गत 14 अप्रैल, 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आधारशिला रखने के साथ शुरू हुई थी। यह विस्तार परियोजना तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही है।

बीएचईएल ने निर्माण गतिविधियों के लिए एक अस्थायी 19 किलोवाट बिजली कनेक्शन लिया है और आगे के कार्यों के लिए 250 किलोवाट कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जारी है, जिसमें लगभग 56 एकड़ भूमि विकास के लिए निर्धारित की गई है। 

इसमें से 35 एकड़ भूमि साइट स्टोर के लिए सुरक्षित कर ली गई है। मिट्टी भराव, चारदीवारी निर्माण और निचले क्षेत्र को समतल करने सहित निर्माण गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं। बीएचईएल ने 432 तकनीकी ड्राइंग को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया है, जिनमें से 9  जून, 2025 तक 106 ड्राइंग को मंजूरी मिल चुकी है। 

पाइलिंग कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया में 15 प्रतिस्पर्धी बोलियां आई हैं और 15 जून, 2025 तक अनुबंध दिए जाने की उम्मीद है। पाइलिंग चरण के लिए सीमेंट और स्टील आदि की खरीद का कार्य भी प्रगति पर है। डेडिकेटेड रेलवे साइडिंग के लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट एचपीजीसीएल को प्रस्तुत की गई है, जिसकी समीक्षा की जा रही है।

श्री कौशल ने कार्य की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए, बीएचईएल के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की और हरियाणा के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में परियोजना के रणनीतिक महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह विस्तार एचपीजीसीएल और बीएचईएल के बीच मजबूत साझेदारी का प्रमाण है, जो प्रदेश और देश की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए टिकाऊ और कुशल ऊर्जा समाधान की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

 

Tags: Haryana Admin , Haryana Power Generation Corporation Ltd , Sanjeev Kaushal , HPGCL , Chhotu Ram Thermal Power Plant , Yamunanagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD