Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खगोल विज्ञान ओलंपियाड ओरिएंटेशन-कम-सिलेक्शन कैंप (OCSC) 2025 का आयोजन IISER मोहाली में

Orientation Cum Selection Camp,OCSC, International Olympiad for Astronomy and Astrophysics, IOAA, Indian National Astronomy Olympiad,IISER, IISER Mohali, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 18:10 IST

अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (IOAA) 2025 के लिए भारत की प्रतिनिधि टीम के चयन हेतु ओरिएंटेशन-कम-सिलेक्शन कैंप (OCSC) का आयोजन इस वर्ष IISER मोहाली में किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित कैंप होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (HBCSE-TIFR), मुंबई द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, लेकिन इस वर्ष HBCSE स्वयं IOAA 2025 की मेजबानी कर रहा है, जिसके कारण चयन व प्रशिक्षण की ज़िम्मेदारी IISER मोहाली को सौंपी गई है।

इस कैंप का उद्देश्य देशभर से चयनित प्रतिभाशाली छात्रों को खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के सिद्धांतों व तकनीकों में प्रशिक्षण देना और उनकी समझ का आकलन करना है। चयनित छात्रों को व्याख्यान, ट्यूटोरियल, टेलीस्कोप सेटअप व संचालन, और रात्रिकालीन आकाशीय अवलोकन जैसे सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय खगोल विज्ञान ओलंपियाड (INAO) के माध्यम से लगभग 500 छात्रों में से कुल 54 छात्रों का चयन OCSC के लिए हुआ, जिनमें से 37 छात्र इस बार OCSC में भाग ले रहे हैं। ये छात्र ग्रुप A (कक्षा 12) और ग्रुप B (कक्षा 10 व 11) से शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल हैं। OCSC के आयोजन में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, महेंद्रगढ़; थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला; IIT कानपुर; अशोका विश्वविद्यालय, सोनीपत; केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल, शाहपुर और IISER मोहाली के खगोलविदों की एक टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई है। 

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन इन संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ-साथ रमन रिसर्च इंस्टिट्यूट, बेंगलुरु और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, बेंगलुरु के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। OCSC के समापन पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 5 सदस्यीय टीम की घोषणा 11 जून 2025 को प्रातः 9:30 बजे, IISER मोहाली के LH6, लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में की जाएगी। 

इस अवसर पर अशोका विश्वविद्यालय, सोनीपत के प्रोफेसर दीपांकर भट्टाचार्य एक विशेष व्याख्यान देंगे। इसके पश्चात इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए जाएंगे। OCSC में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों की भी घोषणा की जाएगी।

 

Tags: Orientation Cum Selection Camp , OCSC , International Olympiad for Astronomy and Astrophysics , IOAA , Indian National Astronomy Olympiad , IISER , IISER Mohali , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD