Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भूमि पेडनेकर ने सोनम कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Bhumi Pednekar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sonam Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 17:29 IST

बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्तों और फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी सोनम को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। 

भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की। यह वीडियो एक्ट्रेस की प्री बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन की है। इस वीडियो में सोनम केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने बेहद प्यारा नोट लिखा। उन्होंने लिखा- "हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर, तुम बहुत प्यारी हो।"

बता दें कि सोनम कपूर ने अपने कुछ खास दोस्तों के लिए प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में भूमि के अलावा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, मसाबा गुप्ता, अक्षय मारवाह, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, वेदांग रैना समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

सोनम के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने भी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें उड़ने लगीं। 

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सोनम ने खुद रणबीर से अपने अफेयर की बात स्वीकार भी की थी, लेकिन कहा जाता है कि रणबीर ने दीपिका के लिए सोनम से ब्रेकअप कर लिया। सोनम ने अपने करियर पर अपना पूरा ध्यान लगाया। उन्होंने 'दिल्ली-6', 'आयशा', 'थैंक यू', 'मौसम', 'प्लेयर्स', 'आई हेट लव', 'खूबसूरत', 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्में दीं। 

सोनम की पहली सफल फिल्म 'रांझणा' थी, जिसमें वह साउथ स्टार धनुष के साथ नजर आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर 'ब्लाइंड' में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।

 

Tags: Bhumi Pednekar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sonam Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD