Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव आयोग को 'सरकारी पिट्ठू' कहा, विदेश नीति पर किए तीखे हमले

Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहादुरगढ़ (हरियाणा) , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 15:28 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्थान न रहकर "सरकार का पिट्ठू" बन गया है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। 

एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के लिए यहां पहुंचे सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट का सिर्फ डेटा मांगा था। वहां विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बीच महज 60-70 दिनों में 50 लाख नए वोटरों का जुड़ना संदेह पैदा करता है। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली में केस दर्ज कराया गया और कोर्ट के आदेश के बावजूद महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने वोटर लिस्ट मुहैया नहीं करवाई।उन्होंने कहा, "रोज एक लाख वोटर बनना, ये आंकड़े खुद शक पैदा करते हैं। 

चुनाव आयोग की चुप्पी और निष्क्रियता लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।" आरएसएस पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आरएसएस ने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि वे अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उन्होंने कहा कि देश को महात्मा गांधी बनाम नाथूराम गोडसे की विचारधारा में बांटने का कार्य आरएसएस कर रहा है। 

उन्होंने कहा, “यह विचारधारा न केवल विभाजनकारी है, बल्कि देश की आत्मा के खिलाफ भी है।” रणदीप सुरजेवाला ने भारत की विदेश नीति को ‘निकम्मी’ करार देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने पाकिस्तान को एंटी-टेररिज्म कमेटी का वाइस चेयरमैन बना दिया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का पालक देश है, जहां आतंकियों को मुआवजा तक दिया जाता है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब आंखें और कान खोलने चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इस फैसले का विरोध करना चाहिए।”

बहादुरगढ़ में सुरजेवाला का यह दौरा भले एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के लिए था, लेकिन उनका रुख साफ तौर पर सियासी गर्मी बढ़ाने वाला रहा। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए, आरएसएस और भाजपा की विचारधारा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD