Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

श्री मुक्तसर साहिब से तीन कथित अपराधी गिरफ़्तार

174 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौलें बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sri Mukatsar Sahib Police, Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 14:19 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर अपराध मुक्त और सुरक्षित पंजाब को यकीनी बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुये एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए. जी. टी. एफ.) पंजाब ने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के साथ एक सांझे आपरेशन में तीन कथित अपराधियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से दो .32 बोर पिस्तौलों सहित 10 ज़िंदा कारतूस और 174 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहाँ दी। गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान गौरव कुमार उर्फ बिल्ला, विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह, सभी निवासी श्री मुक्तसर साहिब, के तौर पर हुई है। तीनों ही मुलजिम बी. एन. एस. और हथियार एक्ट के अंतर्गत गंभीर अपराधों समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम गौरव उर्फ बिल्ला पुलिस स्टेशन सिटी मलोट में दर्ज एक मामले में भगौड़ा था, जबकि विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह पुलिस स्टेशन सिटी श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज कई मामलों में वांछित थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि तीनों अपराधी अपने किसी विरोधी को ख़त्म करने की योजना बना रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है। आपरेशन सम्बन्धी विवरण सांझे करते हुए अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) ए. जी. टी. एफ. प्रमोद बाण ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तीनों मुलजिमों को फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे एक पोलीथीन बैग को फ़रोलते/तलाशी लेते हुये देखा। पुलिस को देख कर मुलजिमों ने मौके से भागने की कोशिश की, परन्तु पुलिस की मुस्तैदी स्वरूप मुलजिमों को जीटी रोड बठिंडा चौंक, मलोट के नज़दीक काबू कर लिया गया। 

उन्होंने कहा कि उक्तों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्ज़े में से हेरोइन और ग़ैर- कानूनी हथियार बरामद किये हैं। सीनियर पुलिस सुपरडैंट (एसएसपी) श्री मुक्तसर साहिब अखिल चौधरी ने बताया कि इस सम्बन्धी ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21(बी) और हथियार एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत थाना सिटी मलोट में एक नया केस एफआईआर नंबर 92 तारीख़ 07. 06. 2025 को दर्ज किया गया है। 

इस सम्बन्धी अन्य आपराधिक कड़ियों और साथियों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sri Mukatsar Sahib Police , Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD