Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टैमी और एमी का वनडे में प्रभावशाली प्रदर्शन मेरे लिए अहम : चार्लोट एडवर्ड्स

Sports News, England, Charlotte Edwards, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 13:49 IST

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के दौरान टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस की मजबूत बल्लेबाजी साझेदारियों को देखना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में इंग्लैंड की जीत के साथ चार्लोट के कोचिंग कार्यकाल की यादगार और रोमांचक शुरुआत हुई है। 

चार्लोट एडवर्ड्स ने कहा, "इंग्लैंड टीम के साथ वापस आना बेहद खास रहा है। बतौर कोच मेरे करियर की शानदार शुरुआत हुई है। इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन निश्चित तौर पर बेहद प्रभावी रहा।"एडवर्ड्स ने कहा, "मैं वास्तव में सभी नए खिलाड़ियों को देखती हूं जो टीम में आए हैं। 

सभी ने मिले अवसरों का लाभ उठाया है। टीम को आगे बढ़ाने के लिए वास्तव में हमें इसी की जरूरत भी है। मुझे यकीन है कि भारत के साथ होने वाली सीरीज और भी मजेदार होने वाली है।" वेस्टइंडीज के खिलाफ दो सीरीज में जीत ने इंग्लैंड के कप्तान के रूप में नेट सेवियर ब्रंट के पूर्णकालिक कार्यकाल की शानदार शुरुआत को भी चिह्नित किया। 

ब्रंट ने कहा, "यह सीरीज मजेदार रही। मैंने सीखा है कि मेरी स्पीच बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं, उन पर सुधार की जरूरत है। लेकिन हां, मुझे लगता है कि अब तक सभी के साथ काम करके मुझे मजा आया है। (सोफिया) डंकले (टी20 में) जाहिर तौर पर शीर्ष पर वापस आ गई थी और उसके खेल से ऐसा नहीं लगा जैसा वह लंबे समय बाद खेल रही थी।"

उन्होंने कहा, "सोफिया पावरप्ले को अच्छे से संभालती है और बाकी बल्लेबाजों के लिए खेल आसान बना देती है। उसकी भूमिका टीम के लिए अहम है। वनडे में हमने टैमी और एमी की बल्लेबाजी को खूब देखा है। दोनों की बैटिंग देखना बहुत मजेदार है। पहले दो मैचों में उन्होंने ओपनिंग पार्टनर के तौर पर साथ खेला और 100 से ज़्यादा की साझेदारी की। वे बल्लेबाजी को आसान बना देती हैं।"

 

Tags: Sports News , England , Charlotte Edwards , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD