Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उत्तर प्रदेश की पुलिस अफसरों से प्रेरणा लेकर श्रिया पिलगांवकर ने 'छल कपट' में निभाया इंस्पेक्टर का किरदार

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shriya Pilgaonkar, Chhal Kapat The Deception, Padmaja Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 12:17 IST

एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर इन दिनों वेब सीरीज 'छल कपट: द डिसेप्शन' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह पुलिस अफसर देविका राठौड़ की भूमिका में हैं। अपने किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए श्रिया ने उत्तर प्रदेश की महिला पुलिस अफसरों से मुलाकात की। इस कड़ी में उन्होंने एडीजी पद्मजा चौहान से भी बातचीत की। इसके दौरान उन्हें 1090 के बारे में भी बताया गया। यह उत्तर प्रदेश में महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गई एक हेल्पलाइन सेवा है, जहां महिलाएं किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं।

श्रिया ने लखनऊ में बिताए पलों के बारे में कहा, "लखनऊ की खूबसूरती हमेशा बनी रहती है। मैं पहले भी शूटिंग के लिए कई बार लखनऊ आ चुकी हूं। मुझे इस शहर की संस्कृति, यहां के लोग और लजीज खाना बेहद पसंद है।"उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों से हुई अपनी बातचीत के बारे में कहा, "जो बात मेरे दिल को सबसे ज्यादा छू गई, वह इन बहादुर महिला अफसरों से मिलना और 1090 हेल्पलाइन के बारे में जानना था। 

यह सिर्फ एक कॉल सेंटर नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक जीवन रेखा है। मैं इस बात से काफी प्रभावित हुई कि यह सिस्टम कितने बड़े पैमाने पर काम करता है, और कैसे ये महिला अधिकारी कई मुश्किल हालात में फंसी महिलाओं की कॉल्स को बहुत संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से संभालती हैं।"श्रिया ने बताया कि लखनऊ का अनुभव और महिला पुलिस अफसरों से मुलाकात ने उन्हें अपने किरदार देविका को और गहराई से समझने में मदद की।

उन्होंने कहा, "इस अनुभव ने मुझे अपने किरदार से और ज्यादा जुड़ाव महसूस करवाया। देविका सिर्फ एक पुलिस अफसर नहीं हैं, बल्कि वह एक ऐसी महिला हैं जो अपने दुख और अतीत का बोझ भी उठाए हुए है, फिर भी न्याय के लिए मजबूती से खड़ी है। मुझे उम्मीद है कि जब लोग यह सीरीज देखेंगे, तो देविका की भावनाओं को महसूस कर सकेंगे।"'छल कपट: द डिसेप्शन' की कहानी बुरहानपुर के पास एक गांव की है। 

यह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लड़की की मौत हो जाती है। शुरू में सब इसे आत्महत्या मानते हैं। लेकिन पुलिस जांच में कई बड़े राज खुलते हैं, जिससे कहानी और भी पेचीदा हो जाती है।इस सीरीज में काम्या अहलावत, रागिनी द्विवेदी, तुहिना दास, याहवे शर्मा, प्रणय पचौरी, स्मरण साहू और अनुज सचदेवा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इसे जगर्नॉट प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।यह सीरीज जी5 पर उपलब्ध है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shriya Pilgaonkar , Chhal Kapat The Deception , Padmaja Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD