Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नए प्रोजेक्ट के लिए ईशा गुप्ता ने मिलाया उसैन बोल्ट संग हाथ, सामने आई झलक

Esha Gupta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Usain Bolt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 12:15 IST

अभिनेत्री ईशा गुप्ता दुनिया के सबसे तेज जमैका के धावक उसैन बोल्ट के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ग्रीस में एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए बोल्ट के साथ हाथ मिलाया है। दोनों अलग-अलग सेक्टर से हैं, लेकिन उनकी जोड़ी ग्रीस में धूम मचा रही है। इस सहयोग की झलक दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। उसैन बोल्ट ने ग्रीस के माइकोनोस द्वीप से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वह एक नौका पर मस्ती करते दिखे।

 वहीं, ईशा व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। दोनों साथ में पोज देते भी नजर आए।उसैन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "समरूपता साफ दिखती है। मैं ग्रीस की खूबसूरती और माइकोनोस में हबलॉट लव्स समर लॉन्च की मस्ती को बहुत पसंद कर रहा हूं।"उन्होंने ग्रीक के माहौल, प्लेट तोड़ने की परंपरा और जमैकन स्टाइल का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने उभरते ऑस्ट्रेलियाई धावक गाउट गाउट को भी बधाई दी।

उसैन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यहां सभी लोग उत्साह से भरे हैं। रेस्तरां का माहौल शानदार था। घड़ी का रंग मुझे बहुत पसंद आया।"ईशा ने उनकी पोस्ट पर तीन लाल दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। यह सहयोग हबलॉट की नई समर वॉच, बिग बैंग यूनिको समर 2025 के लॉन्च से जुड़ा है, जिसके उसैन ब्रांड एंबेसडर हैं।वहीं, सोशल मीडिया के जरिए सामने आए पोस्ट को देखकर दोनों के फॉलोअर्स बेहद रोमांचित और उत्साहित नजर आए।

ईशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में ईशा गुप्ता, अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण देवगन फिल्म्स, टी-सीरीज के बैनर के तहत हो रहा है।

 

Tags: Esha Gupta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Usain Bolt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD