Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवाओं के बाज़ार आधारित कौशल विकास पर बल दिया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh,Anirudh Singh,Rajesh Dharmani, Prabodh Saxena, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 12:58 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) की 16वीं निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के उन्होंने युवाओं के लिए रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर सृजित करने के लिए कौशल विकास के महत्त्व पर बल दिया।

उन्होंने निगम को बाजारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की क्षमता और रोजगार योग्यता बढ़ाना सभी योजनाओं का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।

मुख्यमंत्री नेे सोलन जिले के वाकनाघाट में उत्कृष्टता केंद्र तथा काजा और उदयपुर में मॉडल कैरियर केंद्रों के अलावा नालागढ़ में ग्रामीण आजीविका केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि युवाओं को अधिकतम लाभ सुनिश्चित हो सकें।

बोर्ड ने आरएलसी सराज, मॉडल कैरियर केंद्रों मंडी और बद्दी के लिए अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए व्यय को भी मंजूरी दी। श्री सुक्खू ने कहा कि 1 जनवरी, 2023 से अब तक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं से 45,455 युवाओं को पंजीकृत किया गया है। 

इनमें से 39,794 युवाआंे को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिए जा चुके हैं तथा 8,586 प्रशिक्षुओं को रोज़गार मिल चुका है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक अतुल करोहटा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव आशीष सिंहमार एवं संदीप कदम तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Anirudh Singh , Rajesh Dharmani , Prabodh Saxena , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD