Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जसबीर लवण अपने साथियों समेत 'आप' में शामिल

हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी में शामिल होने पर किया स्वागत

Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Laljit Singh Bhullar,Fauja Singh Sarari,Kulwant Singh Sidhu,Manjit Singh Bilaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 06 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 18:11 IST

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और अन्य पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव जसबीर लवण अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही वार्ड नंबर 61 से अशोक कुमार और अश्विनी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, जिन्हें स. हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर स. बरसट ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही है और सरकार की नीतियों से लोग बहुत खुश हैं। इसी कारण विभिन्न पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

जसबीर लवण पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व महासचिव, पूर्व संगठन सचिव और पूर्व सदस्य लेबर वेलफेयर बोर्ड पंजाब रह चुके हैं। इसके साथ ही वह आदि धर्म परंपरा रजि. के मुख्य संचालक भी हैं। स. बरसट ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी और लुधियाना उपचुनाव में ये पूरी मेहनत और लगन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

पार्टी में शामिल हुए साथियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां लोक कल्याणकारी हैं और जिस तरह राज्य को रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Laljit Singh Bhullar , Fauja Singh Sarari , Kulwant Singh Sidhu , Manjit Singh Bilaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD