Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा - हरजोत बैंस

हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादर जी के समारोहों में विश्व भर से श्रद्धालु/संगतें शामिल होंगी - कैबिनेट मंत्री

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Varjeet Walia, DC Ropar, Deputy Commissioner Ropar, Rupnagar, Ropar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 12:22 IST

हिंद की चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं और संगत की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, जिसके लिए गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब का चौतरफा विकास करवाया जाएगा। इन विचारों का प्रकटावा स. हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री, शिक्षा और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब ने आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, रूपनगर में जिले के सभी अधिकारियों की शहीदी समारोहों संबंधी रखी एक विशेष बैठक के मौके पर किया।

उन्होंने कहा कि शहीदी समारोह नवंबर महीने में आयोजित होंगे और पंजाब सरकार द्वारा इन समारोहों को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा, जबकि इस पवित्र अवसर पर देश-विदेश से लाखों संगतें शहीदी समारोहों में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों के दौरान सेवा करने का मौका मिला है, जिसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को सेवा की भावना से अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए और समारोहों की समग्र रूपरेखा के अनुसार प्रबंध किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा टेंट सिटी का प्रबंध किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और बेहतर आवाजाही सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस के समारोहों के दौरान विरासत-ए-खालसा में लाइट एंड साउंड शो का प्रबंध किया जाएगा, जिसके माध्यम से आज की पीढ़ी को अपने धर्म और इतिहास की जानकारी दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के शो ड्रोन के माध्यम से विश्व स्तरीय तकनीक से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस से पहले गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब को पूर्ण रूप से व्हाइट सिटी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा और भविष्य में जो भी इमारतें बनेंगी, उनके लिए यह नियम तय किए जाएंगे कि उन इमारतों का रंग सफेद हो।

स. बैंस ने कहा कि श्री आनंदपुर में भाई जैता जी की यादगार 5 सितंबर तक पूर्ण की जाएगी और भाई जैता जी/बाबा जीवन सिंह जी शहीद की यादगार को उनके जन्म दिवस के अवसर पर संगत को समर्पित किया जाएगा। नेचर पार्क का समय सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बढ़ाया जाएगा और विरासत-ए-खालसा की लाइब्रेरी शाम 7:30 बजे तक खोली जाएगी। 

श्री आनंदपुर साहिब में दस्तार म्यूजियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पवित्र दिवस को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा भावना से श्री आनंदपुर साहिब/कीरतपुर साहिब और इसके आसपास के इलाके में हरियाली को और तेजी से बढ़ाया जाएगा और 3.50 लाख पौधे लगाने का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब को जाने वाले वीआईपी रोड का नाम साहिबजादा जुझार सिंह मार्ग रखा जाएगा और इस मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, इसलिए गुरु नगरी में एक बहुमंजिला वाहन पार्किंग का निर्माण भी करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब में स्थायी रूप से अल्ट्रा-मॉडर्न बाथरूम बनाए जाएंगे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Varjeet Walia , DC Ropar , Deputy Commissioner Ropar , Rupnagar , Ropar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD