Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'क्रिमिनल जस्टिस' के सेट पर खुशनुमा माहौल बनाए रखते हैं पंकज त्रिपाठी : श्वेता बसु प्रसाद

Pankaj Tripathi, Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Criminal Justice, Shweta Basu Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 14:13 IST

एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ने वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' में काम करने के अपने अनुभव को आईएएनएस के साथ साझा किया। उन्होंने अभिनेता पंकज त्रिपाठी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पंकज त्रिपाठी दूसरे कलाकारों को आरामदायक महसूस कराने और उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले सीजन के मुकाबले उनके लिए यह नया सीजन बहुत आसान रहा।

आईएएनएस से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ''यह मेरा 'क्रिमिनल जस्टिस' का दूसरा सीजन है। मैं इसमें पंकज त्रिपाठी और डायरेक्टर रोहन सर दोनों के साथ काम कर रही हूं। पिछले सीजन में मैं थोड़ी नर्वस थी। लेकिन, अब मैं पूरे जोश में हूं। मैं पंकज सर के काम और उनकी सोच की काफी प्रशंसा करती हूं। वह बहुत अच्छे कलाकार हैं और अपने व्यवहार से सेट पर खुशनुमा माहौल बनाए रखते हैं।''

श्वेता ने कहा, "जब आप सेट पर होते हो, अपना कॉस्टयूम पहने होते हो और अपने किरदार में पूरी तरह ढले होते हो, तो एक कलाकार होने के नाते मेरे सामने तब पंकज सर सिर्फ माधव मिश्रा होते हैं और मैं लेखा अगस्त्य। मेरे अंदर जो नर्वस वाली फिलिंग्स होती हैं, वह एक्साइटमेंट में बदल जाती हैं। मुझे पंकज सर और रोहन सर का भी पूरा समर्थन मिलता है।''उन्होंने कहा, "सीरीज में काम करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा। मैंने काफी कुछ सीखा है। पिछले सीजन के मुकाबले मैंने इस सीजन ज्यादा आरामदायक महसूस किया।"

'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने मिलकर बनाया है, और इसे रोहन सिप्पी ने निर्देशित किया है। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी के साथ मोहम्मद जीशान आयूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खूशबू आत्रे और मीता वशिष्ठ अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

'क्रिमिनल जस्टिस' की अब तक की कहानी में गर्लफ्रेंड रोशनी के मर्डर के आरोप में डॉक्टर राज नागपाल को गिरफ्तार किया जाता है। डॉक्टर नागपाल की पत्नी सुरवीन चावला इस केस को लेकर पंकज त्रिपाठी के पास जाती हैं। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे ही केस में नए ट्विस्ट सामने आते रहते हैं। डॉक्टर नागपाल के अलावा एक और शख्स को गिरफ्तार किया जाता है।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Criminal Justice , Shweta Basu Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD