Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Mumbai Indians, Shreyas Iyer, Ahmedabad, Punjab Kings, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 14:12 IST

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर 18 साल बाद नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर पंजाब की चुनौती को सात विकेट पर 184 रन पर थाम लिया। विराट जीत के बाद खुशी से रो पड़े। 

आज आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानी मुकम्मल हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने आखिरकार ट्रॉफी उठा ली। ये जीत सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार या क्रुणाल पांड्या की नहीं है। ये जीत उस हर फैन की है जिसने हार के बाद भी अगली सुबह आरसीबी की जर्सी पहनी और आज वो दीया पूरी दुनिया ने जलते देखा। एक सीएसके के फैन की तरफ से - शुक्रिया आरसीबी, तुमने बता दिया कि हारते-हारते भी जीतना मुमकिन है। 

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। आरसीबी की पारी में कोई अर्धशतक नहीं बना लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने छोटा-छोटा योगदान दिया और टीम को 190 तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाये। आरसीबी ने पांच ओवर में 46/1, दस ओवर में 87/2 और 15 ओवर में 132/4 रन बनाये। आरसीबी ने आखिरी पांच ओवरों में 58 रन जोड़े लेकिन पांच विकेट भी गंवाए। अंत में ये स्कोर मैच में निर्णायक साबित हुए।  

फिल साल्ट ने नौ गेंदों में 16, मयंक अग्रवाल ने 18 गेंदों में 24, रजत पाटीदार ने 16 गेंदों में 26, लियाम लिविंगस्टोन ने 16 गेंदों में 25, जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में 24 और रोमारियो शेफर्ड ने नौ गेंदों में 17 रन बनाये। आरसीबी की पारी में 11 चौके और नौ छक्के लगे।  आरसीबी ने 19 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बना लिए थे और वह 200 से ऊपर जाता दिखाई दे रहा था लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए और सिर्फ तीन रन दिए जिससे आरसीबी का 200 रन बनाने का सपना टूट गया। लेकिन उसने अपने इस स्कोर का बचाव कर लिया। 

पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की और छह ओवर के पॉवरप्ले में एक विकेट खोकर 52 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद उसने लगातार विकेट गंवाए। दस ओवर में उसका स्कोर 81 रन पर तीन विकेट हो गया। विकेट गिरते रहे और पंजाब की उम्मीद धूमिल होती चली गयी। शशांक सिंह ने आखिर में दिलेरी दिखाते हुए 30 गेंदों में तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से 61 रन ठोके लेकिन लक्ष्य थोड़ा दूर रह गया।  

शशांक ने अंतिम ओवर में जोश हेजलवुड को तीन छक्के और एक चौका मारा लेकिन अंत में पंजाब के हाथ से चैंपियन बनने का मौका निकल गया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर भी बहुत निराश होंगे क्योंकि टीम पहले क्वालीफायर में भी आरसीबी से हार गयी थी और फाइनल में वे उस हार का बदला नहीं ले सके।  

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Mumbai Indians , Shreyas Iyer , Ahmedabad , Punjab Kings , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD