Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आकाश आनंद के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने से बहुत सारे लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है : मायावती

Mayawati, Lucknow, Uttar Pradesh, BSP, Bahujan Samaj Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 03, 2025, 14:10 IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने आकाश आनंद के बसपा के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आकाश आनंद के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर आपत्ति जताने वालों को फटकार लगाई है। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव और उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है। 

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अंबेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने और पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है। इसी क्रम में आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव और उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है। पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनंद बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता और जी-जान से निभाएंगे, अर्थात पार्टी को अवसरवादी और स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं।"

मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस, भाजपा और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वैसे भी कांग्रेस, भाजपा और सपा आदि पार्टियों के सहारे और इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता और बीएसपी को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन और दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद और मंत्री क्यों न बन जाएं, इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं। लोग सावधान रहें।"

बता दें, बसपा मुखिया मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। हालांकि, बाद में मायावती ने आकाश आनंद पर भरोसा जताते हुए फिर से उन्हें बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर एक बयान भी जारी किया था।

इस बयान में बताया गया कि आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, साथ ही उन्हें देश में पार्टी के आगे के कार्यक्रम भी दिए गए। उम्मीद है कि इस बार वह पार्टी और मूवमेंट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देंगे। बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने के बाद आकाश आनंद ने पार्टी की मुखिया मायावती का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि बसपा प्रमुख मायावती ने मेरी गलतियों को माफ किया और एक मौका दिया है कि मैं बहुजन मिशन और मूवमेंट को मजबूत करने में अपना योगदान दूं।

 

Tags: Mayawati , Lucknow , Uttar Pradesh , BSP , Bahujan Samaj Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD