Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘राष्ट्र गान गाना तो दूर, इन्होंने मुंह हिलाने तक की जहमत नहीं उठाई’, कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 03, 2025, 14:08 IST

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की तरफ से भारत से आए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने वाले भारतीय समुदाय के एक सदस्य राकेश ने कांग्रेस सांसदों पर राष्ट्रगान नहीं गाने का आरोप लगाया। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी सांसद राष्ट्रगान गा रहे थे। लेकिन, यह बहुत दुख की बात है कि कुछ सांसदों ने राष्ट्रगान के दौरान अपना मुंह तक नहीं हिलाया। इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि आपको भारत का सांसद होने के बावजूद भी राष्ट्रगान नहीं आ रहा है।

उनसे जब पूछा गया कि ये सांसद किस पार्टी के थे, तो उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के थे।उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हम लोग बड़े ही जोश के साथ देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर राष्ट्रगान गा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के कुछ सांसदों ने राष्ट्रगान का अपमान किया। क्या ऐसी स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार किया जा सकता है?उन्होंने कहा कि वैसे तो मेरे पास इस संबंध में कहने के लिए बहुत कुछ है। 

लेकिन, मैं कैमरे के बारे में कई बातों का जिक्र नहीं कर सकता हूं। राष्ट्रगान नहीं गाना बिल्कुल गलत है, यह शर्म की बात है कि आपको राष्ट्रगान नहीं आता है।उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि सबने बहुत ही अच्छा संबोधन दिया। सभी का संबोधन सुनने लायक था। सांसदों ने अपने संबोधन के दौरान राष्ट्र से संबंधित कई मुद्दों का जिक्र किया, जिसकी हमेशा तारीफ की जाएगी, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस सांसदों ने राष्ट्रगान नहीं गाया, यह दुख की बात है।

भारतीय समुदाय के एक सदस्य चेफिक कपासिया ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी बात रखी। सभी ने आह्वान किया कि हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना होगा, तभी हम जीत हासिल कर पाएंगे।साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को ब्रिटेन में भेजे जाने की तारीफ की। 

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि भारत सरकार ने पूरी दुनिया में आतंकवाद को लेकर अपने सख्त रुख का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजा है। भारत आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा है। भारतीय समुदाय में शामिल एक सदस्य सुस्मिता शाह ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। हम सभी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। भारत सरकार ने आतंकवाद को लेकर अपने सख्त संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है, जिसकी हम सभी को तारीफ करनी चाहिए।

एलिसा ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ की और कहा कि हमें बहुत ही अच्छा लगा कि भारत के अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद एक साथ आए हैं और आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। हमें यह देखकर अच्छा लगा कि जब भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आई है, तो सभी सांसद एकजुट हो गए हैं, क्योंकि हम सब एकजुट हैं और चाहते हैं कि भारत आगे बढ़े। हमें सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना होगा और पूरी दुनिया तक यह संदेश पहुंचाना होगा कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है। पाकिस्तान को हमें अलग-थलग करना होगा।

भारतीय समुदाय की एक सदस्य मनु खजूरिया ने भी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ की और आतंकवाद के खिलाफ सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह जानना जरूरी था कि किस तरह से और क्यों केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की। जिस तरह से पाकिस्तान आतंकवाद को वित्त पोषित कर रहा है, उसे देखते हुए अब समय आ चुका है कि हम सभी एकजुट हो जाएं। मैं खुद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव से आती हूं और मैंने देखा है कि किस तरह से वो पूरा इलाका आतंकवाद को लेकर संवेदनशील है।

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD