Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बारिश ने धोया खिताबी मैच, तो ऐसे होगा विजेता टीम का फैसला

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Mumbai Indians, Shreyas Iyer, Ahmedabad, Punjab Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 03, 2025, 14:03 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को आईपीएल-2025 का फाइनल खेला जाना है। दोनों ही टीमों के पास पहली बार आईपीएल खिताब जीतने का मौका है। ऐसे में फैंस एक नई टीम को विजेता बनते देखने जा रहे हैं। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए क्वालीफायर-2 में बारिश ने खलल डाला था, जिसके कारण मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। अब फैंस को चिंता सता रही है कि कहीं खिताबी मैच में मौसम विलेन न बने।

ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या आईपीएल-2025 के फाइनल मैच के लिए 'रिजर्व-डे' रखा गया है। अगर खेल किसी भी कारण से पूरा नहीं हो पाता है, तो विजेता टीम का फैसला किस तरह होगा? इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका जताई जा रही है। अगर बारिश फाइनल में दखल देती है, तो खेल के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय निर्धारित है। अगर बारिश दो घंटों से ज्यादा मैच का समय खराब करती है, तो कम से कम पांच-पांच ओवरों का खेल करवाने की कोशिश होगी।

पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मैच के लिए 'रिजर्व-डे' का प्रावधान है। अगर बारिश के चलते 3 जून को मैच शुरू नहीं हो पाता, तो 4 जून को इसे खेला जाएगा। अगर बारिश या किसी अन्य वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो लीग दौर के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स को विजेता घोषित किया जाएगा। पंजाब किंग्स ने 14 लीग मुकाबलों में नौ जीते थे और +0.372 के नेट रनरेट के साथ टॉप पर रही थी। टेबल में दूसरे नंबर पर रही आरसीबी ने भी इतने ही मैच जीते, लेकिन नेट रनरेट (+0.301) में वह पिछड़ गई।

आरसीबी की टीम क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से रौंद चुकी है। 29 मई को खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम 14.1 ओवरों में महज 101 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में आरसीबी ने 10 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली थी। यह मुकाबला गंवाने के बाद पंजाब के पास एक और मौका था। क्वालीफायर-2 में उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिम सीफर्ट।

पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्ला उमरजई, आरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Mumbai Indians , Shreyas Iyer , Ahmedabad , Punjab Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD