Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

युद्ध नशे के विरुद्ध : जन सहयोग से ज़िले के गांवों में चला नशा मुक्ति अभियान

गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, टांडा और मुकेरियां में नशा मुक्ति यात्राओं संबंधी कार्यक्रम आयोजित

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur, Jai Krishan Rouri, Jasvir Singh Raja Gill,Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 16:37 IST

पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में गांव गंधोवाल, लंगेरी, हवेली व दोहलरो में नशा मुक्ति यात्राएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई और सभी को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की शपथ दिलाई गई।

इसी कड़ी में, चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव बाहोवाल, बाड़ियां कलां, बाड़ियां खुर्द, मड़ूली ब्राह्मणा, महिमोवाल व सलेमपुर में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक कुमार के नेतृत्व में जनजागरूकता रैलियां निकाली गईं। इन आयोजनों में युवाओं और महिलाओं ने विशेष रुचि दिखाई और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। 

वहीं, होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में धीरोवाल, डल्लेवाल, ठरोली, नंगल शहीदां, शेरपुर बातियां और बसी दाऊद खां गांवों में नशा विरोधी कार्यक्रम संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।

टांडा उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल के मार्गदर्शन में चौटाला, धुरियां, सराय, दारापुर और नंगल मल्लियां गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। मुकेरियां में हल्का इंचार्ज प्रो. जीएस मुल्तानी के नेतृत्व में खड़क बल्लड़ा, रामगढ़ कुल्लियां, महितपुर, सहोड़ा कंडी, सहोड़ा दड़ियाल और मावा गांवों में नशा मुक्ति रैलियां निकाली गईं।

इन सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को यह शपथ दिलाई कि वे न तो नशे को अपने गांव में आने देंगे और न ही नशा बेचने वालों का समर्थन करेंगे, यहां तक कि उनकी जमानत तक नहीं देंगे। जनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्ति यात्राओं के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज को भीतर से खोखला कर रहा है और इससे हमारी युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। 

उन्होंने गांववासियों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सरकार का साथ दें और अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे व्यक्तियों की न तो समाज में कोई जगह होगी और न ही उनकी जमानत का समर्थन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि मिलकर इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाए।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur , Jai Krishan Rouri , Jasvir Singh Raja Gill , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD