Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

श्रेयस अय्यर के नाम बड़ा रिकॉर्ड, तीन अलग आईपीएल टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Mumbai Indians, Shreyas Iyer, Ahmedabad, Punjab Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:44 IST

आईपीएल-2025 में रविवार को क्वालीफायर-2 खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त दी। पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साल 2014 में टीम ने खिताबी मैच खेला था। इस सीजन का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा। अय्यर ने 41 बॉल में आठ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली। इस खिलाड़ी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब से नवाजा गया। अय्यर इस सीजन अब तक 16 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 54.82 की औसत के साथ कुल 603 रन बनाए। 

इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक आ चुके हैं। इसी के साथ अय्यर ऐसे इकलौते कप्तान बन गए, जिनके नेतृत्व में तीन अलग-अलग आईपीएल टीमें फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले श्रेयस अय्यर ने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स, जबकि साल 2024 में केकेआर को फाइनल में पहुंचाया था। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रनों की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 38 और नमन धीर ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। 

विपक्षी टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए कप्तान अय्यर ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक दो शिकार किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Mumbai Indians , Shreyas Iyer , Ahmedabad , Punjab Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD