Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 4 ड्रोन और हेरोइन बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar, Border Security Force, BSF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:09 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब फ्रंटियर ने एक बार फिर अपनी सतर्कता का परिचय दिया है। बीएसएफ ने रविवार को पंजाब सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी को नाकाम किया। बीएसएफ ने इस संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक्स पर जानकारी दी। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि अमृतसर और तरनतारन जिलों में कई अभियानों के दौरान चार डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन (जिनमें से दो क्षतिग्रस्त थे) और 1.017 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। 

बीएसएफ के अनुसार, यह बरामदगी अमृतसर जिले के रतनखुर्द और धनोए खुर्द गांवों के साथ-साथ तरनतारन जिले के खेमकरण और डल गांवों से की गई। ये अभियान खुफिया जानकारी मिलने पर पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त प्रयासों और स्थानीय लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर चलाए गए।बीएसएफ ने बताया कि उनकी खुफिया शाखा द्वारा प्राप्त सटीक जानकारी के आधार पर ये अभियान शुरू किए गए। 

सतर्क बीएसएफ जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप सीमा पार से होने वाली नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने में सफलता मिली। स्थानीय लोगों की सहायता ने भी इस ऑपरेशन को और प्रभावी बनाया। बरामद ड्रोन और हेरोइन के पैकेट्स को पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सीमा पार से भारत में भेजे जाने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है।

बीएसएफ ने इसे एक बड़ी सफलता बताते हुए पोस्ट में आगे कहा कि यह सफलता बीएसएफ की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और मजबूत एंटी-ड्रोन तकनीक को उजागर करती है, जो पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सीमा पार नार्को-ड्रोन गतिविधि का प्रभावी ढंग से मुकाबला करती है।इससे पहले, अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भरोपाल गांव के पास मई महीने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने हथियारों की खेप बरामद की है। 

इसके साथ ही दो हैंड ग्रेनेड भी जब्त किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्तौल, छह मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , Border Security Force , BSF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD