Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2025: टूटे सभी रिकॉर्ड्स, प्लेऑफ मैच में जमकर बरसे रन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 13:06 IST

आईपीएल-2025 का एलिमिनेटर मैच चंडीगढ़ में शुक्रवार को खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइंटस को 20 रन से मात दी। इसी के साथ मुंबई क्वालीफायर-2 में पहुंच चुकी है।   इस नॉकआउट मुकाबले में जमकर रन बरसे। आलम ये रहा कि पिछले सभी रिकॉर्ड्स भी टूट गए। इस मैच में मुंबई ने 228 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 208 रन बना सकी। यानी मुकाबले में कुल मिलाकर 436 रन बने।ये आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2014 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने मिलकर 428 जोड़े थे।

इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच साल 2016 में खेला गया फाइनल मुकाबला तीसरे स्थान पर है, जिसमें कुल 408 रन बने थे। इनके अलावा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम साल 2023 में मिलकर 404 रन बना चुकी है। 30 मई को खेले गए निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन की पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 7.2 ओवरों में 84 रन की साझेदारी हुई।

विपक्षी टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साईं किशोर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 शिकार किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन का योगदान दिया, लेकिन गुजरात को जीत नहीं दिला सके।

मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 शिकार किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सेंटनर और अश्विनी कुमार ने 1-1 विकेट चटकाए। क्वालीफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 जून को खेला जाना है, जहां मुंबई का सामना पंजाब किंग्स से होगा। ये नॉकआउट मैच जीतने वाली टीम 3 जून को इसी स्टेडियम में आरसीबी से खिताब के लिए भिड़ेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD