Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'माधव मिश्रा’ से जुड़ा है मेरा 'आधार' : पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 12:27 IST

अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन के साथ लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने किरदार माधव मिश्रा को आसानी से समझ और निभा लेते हैं, क्योंकि उनका ‘आधार’ इस किरदार से जुड़ा हुआ है। पंकज ने बताया कि 'माधव मिश्रा' का किरदार उनके लिए इतना खास और करीबी है कि ऐसा लगता है जैसे उनका आधार कार्ड (यानी उनकी पहचान) इस किरदार से जुड़ी हुई है। इसे निभाने में वह पूरी तरह डूब जाते हैं।

अभिनेता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। पंकज ने बताया, "मैंने अपना आधार माधव मिश्रा से जोड़ रखा है। मेरे लिए यह मुश्किल नहीं है। सबसे पहले हम कहानी सुनते हैं, अगर हमें कहानी पसंद आती है, तो हम पूरी कास्ट के साथ इसे फिर से पढ़ते हैं। निर्देशक रोहन सर हमें बेसिक चीजें समझाते हैं, तो ज्यादा मुश्किल नहीं आती है।"

आधार बारह अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जिसे भारत के निवासी अपने पास रखते हैं। यह उनके बायोमेट्रिक्स और जनसांख्यिकीय डेटा पर आधारित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक आईडी सिस्टम है। अभिनेता ने आगे बताया, “अगर किसी पुराने किरदार को फिर से शामिल किया गया, तो हम पिछले सीजन के कुछ एपिसोड देखते हैं। इसके बाद काम आसान बन जाता है।”‘क्रिमिनल जस्टिस’ हॉटस्टार स्पेशल के लिए एक क्राइम थ्रिलर लीगल सीरीज है, और यह इसी नाम की 2008 की ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज पर आधारित है। 

शो के चौथे सीजन में पंकज त्रिपाठी के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, बरखा सिंह, आत्म प्रकाश मिश्रा के साथ मीता वशिष्ठ और श्वेता बसु प्रसाद अहम भूमिकाओं में हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने सीरीज का निर्माण किया है। रोहन सिप्पी ने सीरीज का निर्देशन किया है। 'क्रिमिनल जस्टिस' का प्रीमियर 29 मई से जियो हॉटस्टार पर हो रहा है।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD