Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

अहिल्याबाई के पदचिह्नों पर चलते हुए हम सभी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को करें साकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र के पिपली में मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का किया गया भव्य आयोजन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Krishan Lal Panwar, Mahipal Dhanda, Ranbir Gangwa, Shyam Singh Rana, Mohan Lal Kaushik, Kurukshetra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पिपली (कुरुक्षेत्र) , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 12:09 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हमें लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चलना होगा और उनकी तरह न्याय देना होगा, विकास करना होगा और संस्कृति को सहेजना होगा। आज अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम समाज की सेवा करेंगे और बेटियों को शिक्षा और समान अधिकार देंगे।

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित अनाज मंडी में मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पाल गडरिया समाज की ओर से मुख्यमंत्री को पगड़ी, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर दो एकड़ भूमि पर एक म्यूज़ियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रेरित हो सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पाल गडरिया समाज की सहमति से किसी एक गांव या शहर में मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। 

उन्होंने पाल गडरिया समाज धर्मशाला कुरुक्षेत्र को अपने स्वैच्छिक कोष से 31 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कैबिनेट श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महीपाल ढांडा, श्री रणबीर गंगावा, श्री श्याम सिंह राणा, सांसद श्री नवीन जिंदल और राज्य सभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा की ओर से भी 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। 

*संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है सरकार*

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत-महात्मा, गुरु और महापुरुष न केवल हमारी अमूल्य धरोहर हैं, बल्कि हमारी प्रेरणा भी हैं। उनकी विरासत को संभालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा 'संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना' के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस समारोह का आयोजन भी इस योजना के तहत किया गया है।

*अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासक नहीं, बल्कि 'नारी शक्ति' की जीती-जागती मिसाल थी*

उन्होंने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई जी का जन्म 31 मई, 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ। उस युग में जब महिलाओं को शासन, शिक्षा और स्वतंत्रता से वंचित किया जाता था, तब अहिल्याबाई जी ने समाज की जंजीरों को तोड़ा और नारी शक्ति का एक दिव्य उदाहरण बनकर उभरी। अहिल्याबाई ने यह साबित कर दिखाया है कि जब एक नारी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग हो जाती है तो वह युगों को बदल देती है। 

अहिल्याबाई होलकर जी केवल एक शासक नहीं थी, वे 'नारी शक्ति' की जीती-जागती मिसाल थी। अहिल्याबाई ने किसानों को कर में राहत दी, व्यापार को बढ़ावा दिया और वर्ग के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए तेजी से अग्रसर हैं। 

*अहिल्याबाई ने देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का करवाय़ा पुनर्निर्माण* 

उन्होंने कहा कि आज जब भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान को गर्व से विश्व के सामने प्रस्तुत कर रहा है, तो यह याद करना आवश्यक है कि उस पहचान को जीवित रखने का अद‌वितीय कार्य लोकमाता अहिल्याबाई ने किया था। अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ मंदिर हो या सोमनाथ, मथुरा हो या अयोध्या, बद्रीनाथ हो या रामेश्वरम्- भारत के लगभग हर प्रमुख तीर्थ का पुनर्निर्माण करवाया। उन्होंने न केवल मंदिर बनवाए, बल्कि धर्म, संस्कृति और आस्था को फिर से जीवित किया। उनके इस महान योगदान को नमन करते हुए, वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से काशी विश्वनाथ में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।

*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को किया धवस्त, हमारी बेटियों की रही अहम भूमिका*

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन बताता है कि नारी में केवल कोमलता ही नहीं, संकल्प और नेतृत्व का तेज भी होता है। वे प्रेम और पराक्रम, दोनों की प्रतिमा थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश प्रगति के पथ तेजी से बढ़ रहा है। हमारी बेटियां भी इसमें विशेष योगदान दे रही हैं। पहलगाम हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा हमारी बहन-बेटियों के सामने उनके परिजनों पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया था। 

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ठान लिया था कि आतंकवादियों की बची-खुची जमीन को मिटाने का समय आ गया है। इसी सोच के तहत भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत  आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया जिसमे हमारी बेटी व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी की अहम भूमिका रही।  

*प्रदेश सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से सभी वर्गों और क्षेत्रों का कर रही है समान विकास*

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से सभी वर्गों और क्षेत्रों का समान रूप से विकास सुनिश्चित कर रही है। कोई भी गरीब भूखा न रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 49 लाख बी.पी.एल. परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। इसके अलावा 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को लगभग 15 लाख रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त दिए हैं। 

प्रदेश में 17 लाख से अधिक बी.पी.एल. और ए.ए.वाई. परिवारों को 500 रुपये की दर से गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसी तरह से हर गरीब के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत 65 हजार 356 मकान बनवाये गए तथा 41 हजार 529 मकान निर्माणाधीन हैं। मकान की मरम्मत के लिए भी डा. भीमराव अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 80 हजार रुपये की राशि दी जाती है।

*आयुष्मान भारत-चिरायु' योजना के तहत गरीब परिवारों को दी जा रही है सालाना 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज सुविधा*

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को इलाज के खर्च की चिंता न हो, इसके लिए 'आयुष्मान भारत-चिरायु' योजना के तहत गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज सुविधा दी जा रही है। अब तक प्रदेश में  20 लाख 66 हजार मरीजों का 2761 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। 

इसी तरह से 'दयालु योजना' के तहत 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु होने या दिव्यांग होने पर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक लगभग 29 हजार परिवारों को करीब 1100 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

*पिछड़े वर्गों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का किया गया है गठन*

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछड़े वर्गों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। अब पिछड़ा वर्ग के बच्चों को केंद्रीय स्कूलों, सैनिक स्कूलों, नवोदय विद्यालयों और एमबीबीएस की सीटों के अंदर और नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमीलेयर की आय सीमा को भी 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक कर दिया है।

*पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए चलाई गई हैं कई योजनाएं*

उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की 12वीं कक्षा तक की फीस माफ की गई है। इसके साथ ही, उन्हें मुफ्त पुस्तकें, वर्दी और लेखन सामग्री भी प्रदान की जाती है। ऐसे परिवारों की बेटियों की कॉलेज और विश्वविद्यालय की फीस भी माफ की गई है। 'डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना' के तहत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 8,000 रुपये तक वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। इसी तरह से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को 750 रुपये तक मासिक छात्रवृत्ति और सभी नॉन-रिफंडेबल फीस की प्रतिपूर्ति भी की जाती है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 'हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड' तथा 'माटी कला बोर्ड' का गठन भी किया है।

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशे को जड़ से खत्म करने का ले संकल्प* 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। तंबाकू धीमा जहर है जो कि शरीर को अंदर से खोखला करता है और धीरे-धीरे जीवन को निगल लेता है। इस दिन हम सभी मिलकर संकल्प लें कि समाज को स्वस्थ रखने के लिए तंबाकू नहीं बल्कि स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार का चयन करेंगे और नशे को जड़ से खत्म करने में अपना योगदान देंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महीपाल ढांडा, श्री रणबीर गंगवा, श्री श्याम सिंह राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, सांसद श्री नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा, विधायक श्री रामकुमार कश्यप, श्री पवन खरखौदा, श्री सतपाल जांबा, डा. कृष्ण कुमार, पाल गडरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Lal Panwar , Mahipal Dhanda , Ranbir Gangwa , Shyam Singh Rana , Mohan Lal Kaushik , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD