Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति के लिए एक्टर्स आए आगे, बोले- ‘जागरूकता से सबकुछ संभव’

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 16:35 IST

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा। इस मौके पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने मिलकर ‘टिक टिक प्लास्टिक’ नाम से एक पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसका मकसद प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। 

कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इसके लिए मुंबई के खार (पश्चिम) में बीएमसी के एच विभाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें बीएमसी आयुक्त भूषण गगराणी, अभिनेता अजय देवगन, फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी, इम्तियाज अली, अभिनेत्री शरवरी वाघ, भामला फाउंडेशन के अध्यक्ष आसिफ भामला और टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए भूषण गगराणी ने कहा, "प्लास्टिक प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। सेलिब्रिटी भी फिल्मों के माध्यम से आपको यह दिखा रहे हैं कि वे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते और धरती की प्यास प्लास्टिक की बोतल के पानी से नहीं बुझाई जा सकती है।

यह एक-दो नहीं बल्कि कई समस्याओं की वजह है। फैसला आपको लेना है, शुरुआत खुद से करें। देश के प्रधानमंत्री भी पर्यावरण प्रेमी हैं। सभी को इसकी देखभाल करनी चाहिए।" आशीष शेलार ने कहा, “हम यहां एक नेक मकसद के लिए इकट्ठा हुए हैं। 

बीएमसी पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छा काम कर रही है। ‘अर्थिंग’ नाम के कैंपेन को महाराष्ट्र सहित पूरे देश में चलाया जाना चाहिए।” अभिनेता अजय देवगन ने बताया, “मैं पिछले पांच वर्षों से प्लास्टिक की बोतलों में पानी नहीं पीता और घर पर भी प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग नहीं करता हूं। 

अगर कोई मुझे रेस ड्राइव पर चलने के लिए कहता है, तो मैं नहीं जाता। मुझे लगता है कि प्रदूषण को बेवजह क्यों बढ़ाना?” फिल्म निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने कहा, “जो बिगड़ चुका है, उसे ठीक नहीं किया जा सकता है। मगर, हमें जागरूक होकर काम करना होगा और आगे आकर धरती की रक्षा करनी होगी। 

प्लास्टिक किसी भी लिहाज से पृथ्वी के लिए ठीक नहीं है।” फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताया, “जागरूकता से ही कुछ भी संभव है। हर इंसान कदम बढ़ाए और आगे बढ़े तो इससे मुक्ति के लिए बड़ा कदम साबित हो सकता है। हर कदम मायने रखता है।”

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD