Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 16:20 IST

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को विश्व समुदाय से आतंकवाद रोकने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाने की अपील की और 'ऑपरेशन सिंदूर' को सटीक रणनीति और नैतिकता का शानदार उदाहरण बताया। 

लंदन में आयोजित 'आइडियाज फॉर इंडिया 2025' कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने विश्व समुदाय से अपील की कि वे पाकिस्तान को पीड़ित राष्ट्र के रूप में देखना बंद करें और उसे आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार मानें। उन्होंने कहा, “झूठ और कर्ज साथ-साथ नहीं चल सकते। कूटनीति और छल-कपट साथ नहीं हो सकते। आतंकवाद और टॉलरेंस दोनों साथ नहीं चल सकते। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।” उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी तरह की आर्थिक और अन्य मदद को तत्काल रोकने की मांग की। 

उन्होंने कहा, “भारत स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और रिसर्च में निवेश कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान केवल सैन्य ताकत और कट्टरपंथ में निवेश कर रहा है।” उन्होंने कहा कि आईएमएफ को यह सोचना चाहिए कि पाकिस्तान को दिया जाने वाला पैसा कहां खर्च हो रहा है।

क्या यह पैसा स्वास्थ्य, शिक्षा, या इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च हो रहा है? आप सांसद ने कहा कि पाकिस्तान की नीतियां और आतंकवाद को बढ़ावा देने की उसकी रणनीति क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा हैं। उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह पाकिस्तान की असलियत को समझें और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' को उन्होंने सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ एक मिसाल और सटीक रणनीति तथा नैतिकता का शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, “भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए एक शांतिपूर्ण, सटीक, और एक सुनियोजित जवाब दिया। 

हमने सीमा पार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया, न कि नागरिकों या सैन्य ठिकानों को। यह भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।” उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को दिखाया, बल्कि स्वदेश में ही बने हथियारों की ताकत का जलवा पूरी दुनिया ने देखा।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति और दोस्ती का पक्षधर रहा है, लेकिन "अगर कोई गलत हरकत करता है, तो हमारा दोस्ती का हाथ प्रतिशोध की मुट्ठी में बदल सकता है”। राघव चड्ढा ने 'भारत एक बहुध्रुवीय दुनिया' विषय पर चर्चा में भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता, वैश्विक प्रभाव, और ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच ब्रिज की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 

जब दुनिया व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, तब भारत एक बड़े डेवलपमेंट सेंटर के तौर पर उभर रहा है। जहां भारत सॉफ्टवेयर, शिक्षा, और तकनीक का निर्यात करता है, वहीं "पाकिस्तान केवल एक चीज का निर्यात करता है, और वह है आतंकवाद”।

आप सांसद ने भारत और ब्रिटेन के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य में दोनों देशों के पास अपने रिश्तों को और मजबूत करने का सुनहरा मौका है। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

यह न केवल व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि दोनों देशों के बीच तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को भी गहरा करेगा। 'आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस' का आयोजन ब्रिटेन के प्रतिष्ठित थिंक टैंक 'ब्रिज इंडिया' द्वारा लंदन के रॉयल लैंकेस्टर में किया गया। 

यह इंडिया वीक का मुख्य हिस्सा है, जो भारत के आर्थिक और वैश्विक विकास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे पहले इसी महीने 21 मई को भी राघव चड्ढा ने दक्षिण कोरिया के सोल में आयोजित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025 में पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। 

उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ करते हुए कहा था, “भारत अब आतंकवाद के खिलाफ केवल शोक व्यक्त नहीं करता, बल्कि सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब देता है। भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन आतंकवाद का समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD